🚨 बलरामपुर | बकरी के गेहूं खाने को लेकर विवाद, मारपीट में व्यक्ति की मौत; 3 आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी अभिरक्षा में।
उतरौला, बलरामपुर। बकरी के दूसरे पक्ष की छत पर जाकर सूख रहे गेहूं खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में घायल अलमदार हुसैन की उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मामले में उतरौला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को गांधी नगर, बरदही बाजार निवासी नाजमा बानो ने आरोप लगाया था कि बकरी के छत पर चले जाने को लेकर विपक्षियों ने उनके पति, पुत्र और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी थी।
मारपीट में घायल अलमदार हुसैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की।
एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उतरौला पुलिस ने मंगलवार को अरुन कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा और अध्यान्त पटेल उर्फ कुल्लू को गिरफ्तार किया, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और मकान व छत आपस में सटे हुए हैं। बकरी द्वारा छत पर सूख रहे गेहूं खाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो विवाद और मारपीट में बदल गई।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया।
#बलरामपुर #उतरौला #Balrampur #Utraula #BalrampurPolice #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशपुलिस #उतरौला_समाचार #बलरामपुर_समाचार #मारपीट #गिरफ्तारी #अपराध_समाचार #स्थानीय_समाचार #जनपद_बलरामपुर