साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत आखिरी बार ‘कुली’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को लोगों ठीक-ठाक बताया था। ‘कुली’ के बाद अब रजनीकांत ‘जेलर 2’ लेकर आ रहे हैं, जो इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई ‘जेलर’ का सीक्वल है।
2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की ‘जेलर’ ने 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया था। यह उनके करियर की अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब रिलीज से पहले ही इसके सीक्वल ‘जेलर 2’ ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
रिलीज से पहले ‘जेलर 2’ ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये राइट्स 160 करोड़ रुपये में बिके हैं, जो किसी तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओटीटी डील बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसक�
Korba, Korba | Aug 22, 2026