सांडी में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगोष्ठी, शिक्षाविदों और प्रबंधकों से हुआ संवाद
हरदोई। सांडी विधानसभा क्षेत्र के सांडी तिराहा स्थित नरपति सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों की संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रभास कुमार शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं प्रबुद्धजनों से संवाद कर आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव 2026 को लेकर चर्चा की गई।
संगोष्ठी में चुनाव के दृष्टिगत प्रत्याशियों के समर्थन, चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक रणनीतियों तथा आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित लोगों ने चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, विधानसभा संयोजक (स्नातक) विजय शंकर द्विवेदी, विधानसभा संयोजक (शिक्षक) सुरेंद्र त्रिपाठी तथा सांडी ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार राजपूत सहित क्षेत्र के शिक्षाविद, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य उदय प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Bilgram, Hardoi | Oct 16, 2026