पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात की मौत के मामले की जांच स्वास्थ्य विभाग के निदेशक स्तर से होगी
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक स्तर से पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत दिनों हुए नवजात के मौत के मामले की जांच होगी। स्थानीय विधायक प्रदीप यादव ने रांची में स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव नेहा अरोड़ा से बुधवार को मुलाकात करने के बाद यह जानकारी दी है। बताते चलें कि बासमुंडी गांव के इस्माइल अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन पर अनियमिताओं का आरोप लगाया था।