आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, परिहवन एवं संग्रहण पर की कार्यवाही
बड़वानी 10 सितम्बर 2026/ जिले में अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, चोर्यनयन / निर्माण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह एवं उपायुक्त आबकारी इंदौर संभाग इंदौर द्वारा सतत् कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अभिलाषा सिंगोरिया वर्मा के नेतृत्व में 09 सितम्बर को आबकारी बल द्वारा वृत राजपुर के राजपुर शहर में ढाबों एवं मछली मार्केट में तथा सेंधवा में ग्राम नवलपुरा एवं बोरली वृत खेतिया में ग्राम निवाली में दबीस देकर देशी मदिरा 7.02 बल्क लीटर, विदेशी मदिरा 15.66 बल्क लीटर, माल्ट मदिरा 8 बल्क लीटर, हाथभट्टी मदिरा 70 बल्क लीटर जप्त की तथा 440 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर सैंपल लेकर मौके पर फैलाया जाकर नष्ट किया। उक्त कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क, च के तहत आबकारी विभाग द्वारा कुल 08 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त की गई मदिरा एवं महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग 69 हजार 152 रुपये है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री दिलीप जायसवाल, श्री कमलेश बामनिया, सुश्री विभा नांदले, आबकारी प्रधान आरक्षक श्री इरफान अली, श्री सुदेश आचार्य, श्री हुकुम पाटीदार, श्रीमती गंगा सोलंकी, आबकारी आरक्षक सुश्री प्रिया सुल्या, श्री इमलेश पवार, श्री सुयश यादव एवं श्री पंकज भिंडे आदि विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
16 views | Barwani, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026