कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी बड़वानी द्वारा यात्री एवं स्कूल बसों में सुरक्षा मानकों की चेकिंग की गई। लगभग 70 से 80 वाहनों की जांच के दौरान इमरजेंसी गेट, बीमा, फिटनेस, पीयूसी, परमिट और फायर अलार्म चेक किए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर 8 वाहनों के चालान बनाकर 50 हजार 500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया, जबकि 2 यात्री और 2 स्कूल बसें ज़ब्त की गईं। इसके अलावा एक वाहन से 23 हजार रुपये बकाया टैक्स वसूला गया। आरटीओ ने सभी बस संचालकों को जल्द दस्तावेज़ पूर्ण करने की चेतावनी दी है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniRTO #BarwaniPolice #NimadNews