पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल की अध्यक्षता में आसूचना संकलन अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एएसपी धीरज बब्बर और डीएसपी चेतन सिंह बघेल की उपस्थिति में हुई बैठक में गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी विसर्जन जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नज़र रखने और अफवाह या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आयोजकों को कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniPolice #NimadNews #GaneshUtsav2026