सोरांव: बहरिया इलाके के सारी पट्टी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहचान के लिए फोटो के आधार पर जुटी
बहरिया थाना क्षेत्र के सारी पट्टी गांव में सोमवार सुबह धान के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव शारदा सहायक खंड-39 नहर के पास पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और फोटो के आधार पर पहचान करने में जुट गई। हालांकि अभी तक पहचान नहीं हो सकी। गांव के मुकेश के खेत में कुछ ग्रामीण सोमवार सुबह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत में शव दिखाई दिया।