#बालाघाट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की कानून व्यवस्था की समीक्षा
दीपावली त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4 नवंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बालाघाट से कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, जिला पंचायत सीईओ सुश्री तनुश्री मीणा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए सभी जिलों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पटाखों की दुकानों, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कार्बाइड गन जैसी वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिक्षण संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग फ्री जोन बनाने तथा इसके अतिरिक्त 500 मीटर की दूरी पर स्थित विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशीले पदार्थों एवं ड्रग्स की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को कहा। अवैध श्राब के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए और लायसेंसी दुकानों का निरंतर निरीक्षण किया जाए। निर्धारित क्षेत्र से बाहर शराब विक्रय करने वाले दुकान का लायसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलों में खाद वितरण, ई-टोकन व्यवस्था, कम वर्षा की स्थिति तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन विषयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 9 नवंबर को गौशालाओं में आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने NCORD एवं NMBA की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने तथा नशामुक्ति गतिविधियों को निरंतर प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP