Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Balaghat

@projsbalaghat
2259Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर जागरूकता एवं पंजीयन अभियान
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़-2027 को लेकर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा माय भारत बालाघाट द्वारा जिले में व्यापक जागरूकता एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। जिला स्तर एवं विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, खेल क्लबों, लाइब्रेरी तथा बस स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने बताया कि अभियान के तहत विकासखंड लालबर्रा में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस राष्ट्रीय पहल से जुड़ने की अपील की।

खेल अधिकारी ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़-2027 (VBYLD QUIZ-2027) केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के लिए देश के सामने अपने विचार और विजन रखने तथा अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच है। उन्होंने बताया कि 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा Mera Yuva Bharat (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीकरण कर <nis:link nis:type=tag nis:id=vbyld_quiz_2027 nis:value=VBYLD_QUIZ_2027 nis:enabled=true nis:link/> में बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं तथा विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक युवा समन्वयक लव पटेल नगपुरे ने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माय भारत की एक प्रमुख युवा पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, संवाद, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना तथा विकसित भारत 2047 के लिए उनके विचारों एवं समाधानों को सामने लाना है।

उन्होंने उपस्थित युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sportsywcg nis:value=SportsywCg nis:enabled=true nis:link/>   <nis:link nis:type=tag nis:id=vbyld_quiz_2027 nis:value=VBYLD_QUIZ_2027 nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=vbyld nis:value=VBYLD nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 1434 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट श्री प्राणेश कुमार प्राण के कुशल मार्गदर्शन में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को जिले में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 1545 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 1434 प्रकरणों का निराकरण करते हुए कुल 4 करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 रुपये की अवार्ड राशि निर्धारित की गई।

नेशनल लोक अदालत के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण द्वारा समस्त विभागों के अधिकारियों एवं न्यायाधीशगण की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समय-समय पर प्रोत्साहित एवं निरंतर समीक्षा की गई।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण के कर-कमलों से विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) श्री रघुवीर प्रसाद पटेल, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री गौतम सिंह मरकाम, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री डी.एन. सिंह, प्रथम जिला न्यायाधीश के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीमती तबस्सुम खान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री मनीष सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सतीश शर्मा सहित न्यायिक मजिस्ट्रेटगण एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण एवं न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालाघाट श्री सतीश शर्मा द्वारा जिला न्यायालय बालाघाट में आयोजित लोक अदालत का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में जिला आयुष विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें पक्षकारों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 200 से अधिक व्यक्तियों को दवाइयों का वितरण किया गया।

लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्राणेश कुमार प्राण द्वारा श्रवण बाधित बालकों को कान की मशीन का वितरण किया गया। साथ ही वैवाहिक विवाद संबंधी एक प्रकरण का राजीनामा के माध्यम से निराकरण कर पक्षकारों को फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय बालाघाट में 13 खंडपीठ, सिविल न्यायालय बैहर में 3 खंडपीठ, सिविल न्यायालय कटंगी में 1 खंडपीठ, सिविल न्यायालय लांजी में 1 खंडपीठ तथा सिविल न्यायालय वारासिवनी में 7 खंडपीठों का गठन किया गया। इस प्रकार संपूर्ण जिले में कुल 25 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया।

लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, पराक्राम्य अधिनियम की धारा 138 के अंतर्गत प्रकरण, बैंक/मनी रिकवरी मामले, एम.ए.सी.टी. प्रकरण, वैवाहिक प्रकरण, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, जल कर एवं विद्युत चोरी सहित शमनीय प्रकरण तथा विभिन्न दीवानी मामलों का निराकरण किया गया। इसके अलावा प्री-लिटिगेशन के अंतर्गत बैंक रिकवरी, विद्युत एवं जल कर/बिल संबंधी शमनीय प्रकरण, आपराधिक शमनीय, वैवाहिक एवं दीवानी प्रकरण भी निराकरण हेतु रखे गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minlaw5 nis:value=minlaw5 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialwelfaremp nis:value=socialwelfaremp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार, 20,838 बच्चों का टीकाकरण पूर्ण

 प्रभावित ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और जन-जागरूकता से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही कर रही हैं। अब तक 6,560 लोगों की जांच की गई, जिसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 1,167 मरीज पाए गए। इनमें 453 मरीजों का अस्पताल में तथा 677 मरीजों का घर पर ही उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया गया है। अब तक कुल 458 सत्रों में 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई के साथ बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। विकासखंड बैहर के 6 ग्रामों के 20 तथा विकासखंड बिरसा के 16 ग्रामों के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 242 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार बैहर के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में 305 तथा बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 112 महिलाओं एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाया गया। बैहर के 1 आंगनबाड़ी केंद्र में 6 तथा बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को टेक होम राशन (THR) का प्रदाय किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। विकासखंड बिरसा के मछुरदा ग्राम में 2 स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया तथा 4 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसके अलावा बैहर के कोंगेवानी, पाथरी एवं हट्टा में 10 हैंडपंप तथा बिरसा के झामुल, जयसिंहटोला, लालपुर, सुन्दरवाही एवं अकलपुर में 56 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। बैहर के झामुल ग्राम में 10 जल स्रोतों से पानी के नमूने भी संग्रहित किए गए। जल स्रोतों की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बैहर के हट्टा में 1 हैंडपंप तथा बिरसा के झामुल एवं अकलपुर में 2 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आसपास सफाई, दवा छिड़काव, गड्ढों को भरने तथा सड़क मार्ग की सफाई जैसे कार्य कराए जा रहे हैं। 11 सितंबर को बिरसा विकासखंड के 1 ग्राम में 2 नालियों की सफाई की गई। इसी प्रकार बिरसा के 1 ग्राम में 2 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई का कार्य किया गया।

विकासखंड बैहर के प्रभावित ग्राम जगला (तबलूटोला) में बैगा परिवारों को आवश्यक सामग्री की किट वितरित की गई। किट में मच्छरदानी, कपड़े, मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम, आवश्यक दवाइयां, मल्टीविटामिन एवं ओआरएस पैकेट शामिल थे। ग्राम जगला (तबलूटोला) में कुल 52 बैगा परिवारों को यह किट प्रदान की गई।

समाजसेवी संस्था PRADAN के सहयोग से कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो में सोलर लिफ्ट सिंचाई (SLI) इकाइयों का परीक्षण एवं हस्तांतरण किया गया। इन इकाइयों के तैयार होने से प्रभावित क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों की सिंचाई सुविधा और आजीविका को मजबूती मिलेगी।

कुंडेकसा में स्थापित SLI इकाई में 5 HP की मोटर है, जिससे 17 बैगा किसानों की 18 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बोंदारी की SLI इकाई से 2 बैगा किसानों की 2 एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी। वहीं, कोमो में 10 HP मोटर वाली SLI इकाई 13 किसानों की 24 एकड़ भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

इन सभी इकाइयों को अब सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने हेतु तैयार कर दिया गया है। इनके माध्यम से कृषि उत्पादन में सुधार, खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minmpkrishi nis:value=minmpkrishi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/>  
आज दिनांक 12-09-2026 को जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । आज वि.खण्‍ड बिरसा के 01 ग्राम में 01 नाली की सफाई की गई । वि.खण्‍ड बिरसा में 06 ग्रामों में 08 स्‍थानों पर डॉर्क स्‍पॉट की सफाई की गई । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=welfaretribal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/>  
आज दिनांक 12-09-2026 को जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्‍य विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास/आश्रम/विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों को स्‍वच्‍छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाईश दी गई तथा प्रभावित क्षेत्र में संचालित संस्‍थाओं का निरीक्षण कर आवश्‍यक निर्देश दिए गए । आज विकासखण्‍ड खण्‍ड बैहर के 06 छात्रावासों का निरीक्षण किया गया । वि.खण्‍ड बिरसा अंतर्गत 01 छात्रावास एवं 02 आश्रमों का निरीक्षण किया गया । सभी छात्रावास/आश्रमों में रहवासी समस्‍त छात्र-छात्राओं को मच्‍छरदानी उपलब्‍ध कराई जा चुकी है एवं संस्‍था परिसर व पानी की टंकी की नियमित अंतराल में सफाई की जा रही है तथा पेयजल स्त्रोत के आस-पास सफाई एवं ब्‍ली‍चिंग का छिड़काव किया जा रहा है ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=welfaretribal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 12-09-2026 को 18  व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है । अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 508 मरीजों में से 467    मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 41 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णत: स्‍वस्‍थ हैं । घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 6,747  लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 1,185 विभिन्‍न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं, जिसमें 467 को अस्‍पताल में एवं 677 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया । घर-घर सर्वेक्षण की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है । बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 18 चिकित्सा अधिकारी 04 एम्बुलेंस एवं 06 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 998 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 927 बच्चों को आयरन सिरप, 912 बच्‍चों को एल्‍बेन्‍डाजोल की टेबलेट खिलायी गई । आज 32 सत्रों में कुल 532 बच्‍चों का टीकाकरण किया गया । इस प्रकार अब तक  कुल 480 सत्रों में कुल 21,400 बच्‍चों का टीकाकरण किया गया । स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है । आज 50 गावों के 5,307 घरों में कीटनाशक छिड़काव एवं 44 ग्रामों के 8,610 घरों में इंडोर और आउटडोर फागिंग की गई ।    

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आज दिनांक12-09-2026 को लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग, द्वारा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत वि.खण्‍ड बिरसा के 04 ग्राम (घुम्‍मुर, कुण्‍डेकसा, कोरका एवं मछुरदा) में 39 स्‍थानों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया तथा 04 ग्रामों में (घुम्‍मुर, कुण्‍डेकसा, कोरका एवं मछुरदा) में 22 हैण्‍डपम्‍पों का क्‍लोरिनेशन किया गया । वि.खण्‍ड बिरसा के 01 ग्राम (मछुरदा) में 02 हैण्‍डपम्‍पों का सुधार कार्य किया गया ।
इसके अतिरिक्‍त विभाग द्वारा अन्‍य ग्रामों में भी क्‍लोरिनेशन एवं सुधार कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत वि.खण्‍ड बैहर के 01 ग्राम (गंजेसर्रा) 07 स्‍थानों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया । वि.खण्‍ड बैहर के 04 ग्रामों (आमगहन, गोवारी, मोहबट्टा एवं गंजेसर्रा) में 24 हैण्‍डपम्‍पों तथा वि.खण्‍ड बिरसा के 10 ग्रामों (अचानकपुर, गिडोरी, रमगढ़ी, मानेगांव, देवरी द., भूतना, चकरवाही, बंदनिया, बिठली एवं कटंगी) में 50 हैण्‍डपम्‍पों का क्‍लोरिनेशन किया गया ।  इसी प्रकार वि.खण्‍ड बैहर के 01 ग्राम (आमगहन) में 05 एवं वि.खण्‍ड बिरसा के 01 ग्राम (अचानकपुर) में 10 जल स्‍त्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया । वि.खण्‍ड बिरसा के 05 ग्रामों (गिडोरी, रमगढ़ी, मानेगांव, बंदनिया एवं बिठली) में 05 हैण्‍डपम्‍पों का सुधार कार्य किया गया । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=welfaretribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आज दिनांक 12-09-2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाडी केन्‍द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्‍चों को समय पर भोजन की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है एवं घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र में विकासखण्‍ड बैहर के 06 ग्रामों के 20 एवं वि.खण्‍ड बिरसा के 16 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्‍द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खण्‍ड बैहर के 20 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में 303 तथा वि.खण्‍ड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में 657 बच्‍चों को भोजन दिया गया । इसी प्रकार वि.खण्‍ड बैहर के 12 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में 72 एवं वि.खण्‍ड बिरसा के 33  आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में 222 महिला एवं बच्‍चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया । वि.खंड बैहर के 09 आंगनबाड़ी केन्‍द्र में 55 एवं वि.खंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्‍द्रों में बच्‍चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया ।   
  
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=welfaretribal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/>  
पशु चिकित्साक विभाग 
आज दिनांक 12-09-2026 को विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत वि.खण्‍ड बिरसा के 10 ग्रामों में 177 पशुओं की जांच एवं 450 पशुओं का HS टीकाकरण किया जाकर, पशुपालकों को औषधि वितरण किया गया एवं सभी संबंधित पशुपालकों को साफ-सफाई रखने की भी समझाईश दी गई । साथ ही 5+1 बकरीपालन योजनांतर्गत 05 पशुपालकों द्वारा बकरी पालन का आवेदन किया गया ।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=welfaretribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_husbandry nis:value=mp_husbandry nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य एवं राहत कार्य जारी, 453 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, पेयजल व्यवस्था एवं जन-जागरूकता से जुड़े राहत कार्य लगातार जारी हैं। विभिन्न विभागों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर सर्वेक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण, स्वच्छता एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। अब तक कुल 458 सत्रों में 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने कराई साफ-सफाई, भोजन वितरण

आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने के साथ घर-घर जाकर भोजन वितरण भी किया गया। प्रभावित क्षेत्र में विकासखंड बैहर के 6 ग्रामों के 20 एवं विकासखंड बिरसा के 16 ग्रामों के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई। विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 242 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार विकासखंड बैहर के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों में 305 एवं विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में 112 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया। विकासखंड बैहर के 1 आंगनबाड़ी केंद्र में 6 एवं विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को THR का प्रदाय किया गया।

पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन एवं सुधार कार्य जारी

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्र में पेयजल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। आज विकासखंड बिरसा के ग्राम मछुरदा में 2 स्थानों पर ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया तथा 4 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसके अतिरिक्त विकासखंड बैहर के 3 ग्रामों कोंगेवानी, पाथरी एवं हट्टा में 10 हैंडपंपों तथा विकासखंड बिरसा के 5 ग्रामों झामुल, जयसिंहटोला, लालपुर, सुंदरवाही एवं अकलपुर में 56 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसी प्रकार विकासखंड बैहर के ग्राम झामुल में 10 जल स्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया। विकासखंड बैहर के ग्राम हट्टा में 1 हैंडपंप एवं विकासखंड बिरसा के ग्राम झामुल एवं अकलपुर में 2 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया गया।

गांवों में सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आसपास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया तथा गड्ढे भरने एवं सड़क मार्ग की सफाई का कार्य किया गया। आज विकासखंड बिरसा के 1 ग्राम में 2 नालियों की सफाई की गई। वहीं विकासखंड बिरसा में 1 ग्राम में 2 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई की गई।

52 बैगा परिवारों को राहत किट का वितरण

आज विकासखंड बैहर के प्रभावित ग्राम जगला (तबलूटोला) में बैगा परिवारों को किट का वितरण किया गया। किट में मच्छरदानी, कपड़े, Mosquito Repellent Cream, आवश्यक दवाइयां, Multivitamin एवं ओआरएस पैकेट दिए गए। ग्राम जगला (तबलूटोला) में कुल 52 बैगा परिवारों को उक्त किट का वितरण किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
अनियमितताओं पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पांच मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित
शेड्यूल एवं नारकोटिक औषधियों के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, एक्सपायरी दवाओं के पृथक संधारण और कोल्ड स्टोरेज में लापरवाही मिली
 जिले में दवा दुकानों के संचालन में नियमों की अनदेखी करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्रवाई की है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=cmmadhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
सूरज की रोशनी से बैगा खेतों तक पहुंचेगा पानी, तीन गांवों में सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयां तैयार
कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो के 32 बैगा किसानों की 44 एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई का सहारा, खेती और आजीविका को मिलेगी नई मजबूती

बैगा जनजाति के किसानों के लिए खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। समाजसेवी संस्था प्रदान (PRADAN) के सहयोग से बैगा बहुल ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो में स्थापित सोलर लिफ्ट सिंचाई (SLI) इकाइयों का 11 सितंबर को परीक्षण कर किसानों को हस्तांतरित किया गया। अब इन इकाइयों के माध्यम से किसान बिना पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर हुए अपने खेतों तक पानी पहुंचाकर सिंचाई कर सकेंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=cmmadhyapradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=minmpkrishi nis:value=minmpkrishi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
सूरज की रोशनी से बैगा खेतों तक पहुंचेगा पानी, तीन गांवों में सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयां तैयार
कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो के 32 बैगा किसानों की 44 एकड़ भूमि को मिलेगा सिंचाई का सहारा, खेती और आजीविका को मिलेगी नई मजबूती

बालाघाट-11 सितंबर 2026। बैगा जनजाति के किसानों के लिए खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। समाजसेवी संस्था प्रदान (PRADAN) के सहयोग से बैगा बहुल ग्राम कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो में स्थापित सोलर लिफ्ट सिंचाई (SLI) इकाइयों का 11 सितंबर को परीक्षण कर किसानों को हस्तांतरित किया गया। अब इन इकाइयों के माध्यम से किसान बिना पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर हुए अपने खेतों तक पानी पहुंचाकर सिंचाई कर सकेंगे।

44 एकड़ खेतों तक पहुंचेगा पानी
     तीनों गांवों में स्थापित सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयों से कुल 32 बैगा किसानों की 44 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी। इससे किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ कृषि गतिविधियों को निरंतरता देने में मदद मिलेगी।

     कुंडेकसा में स्थापित SLI इकाई में 5 एचपी की मोटर लगाई गई है। इससे गांव के 17 बैगा किसानों की 18 एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी। इसी तरह बोंदारी में स्थापित इकाई से 2 किसानों की 2 एकड़ भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। वहीं कोमो में स्थापित SLI इकाई में 10 एचपी की मोटर लगाई गई है। इसके माध्यम से 13 किसानों की 24 एकड़ कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

सौर ऊर्जा से सिंचाई, खेती को मिलेगा विस्तार
    सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयां अब परीक्षण के बाद उपयोग के लिए तैयार हैं। इनका संचालन किसानों के लिए सिंचाई के एक स्थायी और उपयोगी साधन के रूप में किया जा सकेगा। खेतों तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होने से किसान अपनी कृषि गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित कर सकेंगे तथा उपलब्ध कृषि भूमि का अधिक प्रभावी उपयोग कर सकेंगे।

     इन इकाइयों से विशेष रूप से उन किसानों को लाभ मिलेगा, जिनके लिए सिंचाई के साधनों की उपलब्धता खेती की राह में बड़ी चुनौती रही है। सौर ऊर्जा आधारित यह व्यवस्था किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने और खेती से होने वाली आय एवं आजीविका को मजबूत करने में सहायक बनेगी।

बैगा किसानों के लिए आत्मनिर्भर खेती की दिशा में कदम
    कुंडेकसा, बोंदारी और कोमो में सोलर लिफ्ट सिंचाई इकाइयों का हस्तांतरण केवल सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बैगा किसानों को स्थायी कृषि गतिविधियों से जोड़ने और उनकी आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पानी की सुविधा मिलने से किसान मौसम पर निर्भरता कम करते हुए अपनी कृषि योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे।

     सूरज की ऊर्जा से खेतों तक पहुंचने वाला पानी अब इन गांवों के किसानों के लिए बेहतर खेती, अधिक उत्पादन और मजबूत आजीविका की नई उम्मीद बनकर सामने आया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
 <nis:link nis:type=tag nis:id=newenergymp nis:value=NewenergyMp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minmpkrishi nis:value=minmpkrishi nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है। आज दिनांक 11-09-2026 को 04 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

अभियान के दौरान आज कुल 490 मरीजों में से 453 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 37 मरीज उपचाररत हैं, जो पूर्णतः स्वस्थ हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 6,560 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 1,167 विभिन्न बीमारियों के मरीज पाए गए, जिसमें 453 को अस्पताल में एवं 677 को घर पर ही उपचार प्रदान कर ठीक किया गया।

घर-घर सर्वेक्षण की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 18 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 06 पीएम जनमन एएनएम/आशा की सेवाएं लगाई गई हैं। सर्वे के दौरान 973 लोगों को क्लोरीन की गोलियां तथा 11,408 लोगों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। अब तक कुल 458 बस्तियों में कुल 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minmpkrishi nis:value=minmpkrishi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आज दिनांक 11-09-2026 को जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया तथा गड्ढे भरे गए एवं सड़क मार्ग की सफाई की गई। आज वि.खण्ड बिरसा के 01 ग्राम में 02 नाली की सफाई की गई। वि.खण्ड बिरसा में 01 ग्राम में 02 स्थानों पर ड्रेनेज की सफाई की गई।

साथ ही बैगा परिवारों को किट वितरण की गई
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आज दिनांक 11-09-2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रांतर्गत वि.खंड बिरसा के 01 ग्राम (मुड़दरा) में 02 स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया तथा 04 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया।

इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा अन्य ग्रामों में भी क्लोरीनेशन एवं सुधार कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत वि.खंड बैहर के 03 ग्रामों (कोरबोली, पारड़ी एवं हट्टा) में 10 हैंडपंपों तथा वि.खंड बिरसा के 05 ग्रामों (झामुल, जयसिंहटोला, लालपुर, सुनझराही एवं अकलतरा) में 56 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। इसी प्रकार वि.खंड बैहर के 01 ग्राम (झामुल) में 10 जल स्रोतों से पानी के नमूने का संग्रहण किया गया। वि.खंड बैहर के 01 ग्राम (हट्टा) में 01 हैंडपंप एवं विकासखंड बिरसा के 02 ग्राम (झामुल एवं अकलपुर) में 02 हैंडपंपों का सुधार कार्य किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minmpkrishi nis:value=minmpkrishi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आज दिनांक 11-09-2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई एवं घर जाकर भोजन वितरण किया गया।

प्रभावित क्षेत्र में विकासखंड बैहर के 06 ग्रामों के 20 एवं विकासखंड बिरसा के 16 ग्रामों के 13 आंगनबाड़ी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई। विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 242 बच्चों को भोजन दिया गया। इसी प्रकार विकासखंड बैहर के 20 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 305 एवं विकासखंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 112 महिलाओं एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया। वि.खंड बैहर के 01 आंगनबाड़ी केन्द्र में 06 एवं वि.खंड बिरसा के 33 आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को THR का प्रदाय किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minmpkrishi nis:value=minmpkrishi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आज दिनांक 11-09-2026 को जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्रामों में जल स्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिड़काव कराया गया तथा गड्ढे भरे गए एवं सड़क मार्ग की सफाई की गई। आज वि.खण्ड बिरसा के 01 ग्राम में 02 नाली की सफाई की गई। वि.खण्ड बिरसा में 01 ग्राम में 02 स्थानों पर ड्रेनेज की सफाई की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minforestmp nis:value=minforestmp nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
जनपद पंचायत बैहर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी एस मरावी ने आज 11 सितंबर को ग्राम जगला के तबलूटोला में मच्छरदानी, कपड़े एवं दवाई के किट का वितरण किया ।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत बैहर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी एस मरावी द्वारा आज 11 सितंबर को ग्राम जगला के तबलूटोला में मच्छरदानी, कपड़े एवं दवाई के किट का  वितरण किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को सुबह पौष्टिक नाश्ता के बाद दोपहर में भोजन भी दिया जा है।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minphemp nis:value=minphemp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> mp_wcdmp JansamparkMP minprdd minmpkrishi minforestmp
Video 21
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता, 486 बच्चों में से 446 स्वस्थ होकर घर लौटे, 20,838 बच्चों का टीकाकरण पूर्ण

आज 16 मरीज डिस्‍चार्ज किये गए और 08 नये भर्ती हुए  

 जिले के बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बांदरी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर उपचार एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजलस, स्कैबीज एवं मलेरिया जैसी बीमारियों से प्रभावित बच्चों का अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। 10 सितंबर 2026 तक इन ग्रामों में कुल 6342 व्यक्तियों की जांच की गई है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति तेजी से सामान्‍य हो रही है और अब कम संख्‍या में मरीज भर्ती होने के लिए अस्‍पताल लाये जा रहे है। अस्‍पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्‍हें एहतियात के तौर पर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्वे के दौरान 443 मलेरिया रोगी, 190 दस्त से पीड़ित, 288 दाने के साथ बुखार से पीड़ित तथा 228 चर्म रोग से प्रभावित मरीज पाए गए। इस प्रकार कुल 1149 मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें से 663 मरीजों का घर पर ही उपचार किया गया, जबकि 486 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार प्रदान किया गया है। उपचार के बाद अब तक 446 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं तथा 40 मरीजों का उपचार जारी है। वहीं, 10 सितंबर को 08 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि 16 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त ग्रामों में 20 सर्वेक्षण टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा 6 पीएम जनमन एएमएमयू, बीमार व्यक्तियों की जांच के लिए 18 चिकित्सा अधिकारी तथा मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 4 एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

सर्वेक्षण के दौरान 973 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक टेबलेट का वितरण किया गया। वहीं 898 बच्चों को आयरन सिरप प्रदान किया गया तथा 865 बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। टीकाकरण अभियान के तहत आज 27 सत्रों में कुल 876 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं अब तक कुल 458 सत्रों में 20,838 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।

मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। आज 50 ग्रामों के 5,345 मकानों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया, जबकि 44 ग्रामों के 8,610 घरों में इनडोर एवं आउटडोर फॉगिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthminmp nis:value=healthminmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=welfaretribal nis:value=WelfareTribal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_wcdmp nis:value=mp_wcdmp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बैहर विकासखंड के 2 ग्रामों में 122 पशुओं की जांच और 30 पशुओं का टीकाकरण किया गया। बिरसा के एक ग्राम में 14 पशुओं की जांच कर सभी 14 पशुओं का टीकाकरण किया गया। पशुपालकों को औषधि वितरित करने के साथ पशुओं एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने की समझाइश भी दी गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mp_husbandry nis:value=mp_husbandry nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=बालाघाट nis:value=बालाघाट nis:enabled=true nis:link/> 
आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 980 किलो महुआ लाहन और 215 लीटर अवैध शराब जब्त

कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में 10 सितंबर 2026 को अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 980 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 215 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

आबकारी वृत्त वारासिवनी एवं कटंगी क्षेत्र के बैगामोहल्ला, बीड़ी कालोनी एवं मलमटोला, बैहर क्षेत्र के ग्राम मोहबट्टा, गोहारा एवं कोहका तथा बालाघाट क्षेत्र के ग्राम टिटवा एवं बगदरा में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। वारासिवनी क्षेत्र में एक आरोपी के कब्जे से 50 लीटर से अधिक शराब बरामद होने पर अजमानतीय अपराध का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण एवं संग्रहण से संबंधित जानकारी आबकारी अधिकारियों अथवा संबंधित पुलिस थाने को दें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmmadhyapradesh nis:value=CMMadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mp_state_excise_dept_of_mp_government nis:value=MP_STATE_Excise_Dept_of_MP_Government nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minprdd nis:value=minprdd nis:enabled=true nis:link/>