सोरांव: मऊआइमा इलाके के दामोदर पुर गांव में राशन न देने का आरोप, थाना दिवस पर की गई शिकायत
मऊआइमा ब्लॉक के दमोदरपुर धीनपुर गांव में सरकारी राशन वितरण को लेकर विवाद चल रहा है। एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि उसे छह महीने से राशन नहीं मिला है। शनिवार को उसने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मऊआइमा थाने पहुंचकर एसडीएम को लिखित शिकायत दी।शिकायतकर्ता ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज नहीं देने और विरोध करने पर धमकाने का आरोप लगाया है