घरघोड़ा: दहेज में बाइक और कार के लिए मांगे दो लाख रुपये, प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने लगाई फांसी; पति और सास-ससुर हुए गिरफ्तार
ग्राम जैमुड़ा में दहेज प्रताड़ना से परेशान नीता पटेल की फांसी लगाकर मौत के मामले में भूपदेवपुर पुलिस ने पति राकेश पटेल, ससुर बंधुराम और सास शांति बाई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मोटरसाइकिल और कार खरीदने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर नीता को प्रताड़ित किया जाता था। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।