बांका: समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित
Banka, Banka | Oct 29, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे समाहरणालय के मिनी सभागार में शिक्षा विभाग से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें डीएम के द्वारा कई निर्देश जारी किए गए। शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में दर्ज की जा रही ऑनलाईन उपस्थिति की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय के पूर्व विद्यालय से चेकआउट करने वाले शिक्षक की जांच करे।