बांका: बड़ी ढाका के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Oct 29, 2024 बड़ी ढाका के पास मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध जख्मी हो गया। जख्मी वृद्ध का उपचार सदर अस्पताल में किया गया। बताया गया कि वशिपुर निवासी वृद्ध शनि किशोर साइकिल से बाजार जा रहे थे। इस दौरान बड़ी ढाका के पास एक चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी।जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गए।