बांका: खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल के निर्माण के लिए बाराहाट और बौंसी में अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
Banka, Banka | Oct 29, 2024 खेलो इंडिया मल्टीपरपज हॉल के निर्माण के लिए बाराहाट व बौंसी में स्थलीय निरीक्षण मंगलवार की सुबह 11 बजे अधिकारियों के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत प्रखंडों में खेल मैदान निर्माण के लिए बौंसी प्रखंड के सीएनडी खेल मैदान एवं बाराहाट प्रखंड के मोहनपुर खेल मैदान के लिए भूमि का मापी जिला योजना पदाधिकारी, डीजीएम,भवन निर्माण ने किया।