बांका: धनतेरस पर जय शनिदेव ऑटो मोबाइल्स शोरूम में 24 ग्राहकों ने ई-रिक्शा खरीदे, 24 इंच का एलईडी उपहार में दिया गया
Banka, Banka | Oct 29, 2024 धनतेरस को लेकर शहर के जय शनिदेव ऑटो मोबाइल्स शोरूम में ग्राहकों ने जमकर ई रिक्शा की खरीदारी की। जय शनिदेव ऑटो मोबाइल्स शोरूम के प्रोपराइटर प्रेम रंजन कुमार ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर 24 ग्राहकों ने ई रिक्शा की खरीदारी की। एक ई रिक्शा की खरीदारी पर ग्राहक को 24 इंच का एलईडी टीवी भी उपहार के रूप में दिया गया।