बांका: रजौन थाना परिसर में जब्त किए गए 6145 लीटर अंग्रेजी शराब को किया गया विनष्ट
Banka, Banka | Oct 29, 2024 मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे रजौन थाना परिसर में जब्त 6145 लीटर अंग्रेजी शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार सहित पुलिस बल के देख रेख में विनष्टीकरण किया गया। मालूम हो कि कुछ माह पहले पटना उत्पाद टीम एवं स्थानीय पुलिस की मदद से एक ट्रक से 50 लाख कि अंग्रेजी शराब बरामद किया गया था।