बांका: समाहरणालय सभागार में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक की समीक्षा की
Banka, Banka | Oct 29, 2024 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में रेफरल अस्पताल कटोरिया से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित कोई भी कर्मी समय पर उपस्थित नहीं हुए। जिसको लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए डीएम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित सभी का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया।