पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बोहरा के रंगमंच पर नेता से अभिनेता बन अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई
नेता से अभिनेता बन पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने बोहरा के रंगमंच पर अपने-अपनी प्रतिभा दिखाई है। काली पूजा के अवसर पर इन दिनों सर्वोदय हाट बोहरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फिल्म "एक फूल दो माली" के अमर गीत "औलाद वालों फूलो फलो" पर जीवंत अभिनय कर श्री यादव ने उपस्थित जन समुदाय को हतप्रभ कर दिया।