सड़क निर्माण की योजनाओं में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश, लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
लखीसराय। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर परिषद, आंतरिक संसाधन, होल्डिंग टैक्स, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।
बैठक में डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व संग्रहण में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप होल्डिंग टैक्स की वसूली सुनिश्चित करने पर जोर दिया। नगर निकाय से जुड़े लंबित मामलों का भी समयबद्ध निष्पादन करने को कहा।