सोरांव: थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता में गायब ग्राम प्रधान का चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, जांच में जुटी टीम
थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के ग्राम प्रधान जानकी नाथ यादव चार दिन से लापता हैं। पुलिस ,परिजन और एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश कर रही है । लेकिन अब तक उनका पता नहीं चला है।स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम ने मनसैता नदी और आसपास के इलाकों में तलाश की। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। और उनका पता न चलने से परिजनों की की चिंता बढ़ गई है।