#Balrampur ! नवागत बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ की मासिक समीक्षा बैठक, स्वगणना में सहभागिता बढ़ाने पर जोर...
#उतरौला, बलरामपुर। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी उतरौला ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान एवं निपुण भारत मिशन के तहत विभागीय योजनाओं और निर्देशों की समीक्षा की गई।
बैठक में ब्लॉक के समस्त परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने सबसे पहले अपना परिचय देते हुए उपस्थित शिक्षकों से परिचय प्राप्त किया और सभी से रूबरू होकर संवाद स्थापित किया।
इस दौरान जनगणना कार्य में लगे सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को अधिक से अधिक लोगों की स्वगणना कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपने-अपने एचएलबी क्षेत्र में लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने और इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने कहा कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करना प्राथमिकता है। सभी प्रधानाध्यापक अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षक व प्रगणक स्वगणना को बढ़ावा दें तथा अपने एचएलबी क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शैक्षिक गतिविधियों में सुधार और जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया गया।
एआरपी जितेन्द्र श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, विकास पांडेय, शहनाज बेगम, शबी फातमा, काजिम अली, दिनेश कुमार, नासिर, विजय सोनकर, आसिम, कहकशा, मुशताक, साजिद, हसन इमाम, आरती, भूनेशवरी, मुन्ना बाबू, अनिल, राघवेंद्र समेत सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
#Utraula #Balrampur