पमां गांव की सड़क बदहाल, राहगीरों का निकलना दूभर*
*जालौन।* जनपद जालौन के ग्राम पमां में सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क का निर्माण *पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग)* द्वारा कराया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में सड़क जगह-जगह से टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
खराब सड़क के कारण राहगीरों को संभलकर निकलना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन बाइक सवार व पैदल यात्री गिरकर चोटिल हो जाते हैं। वीडियो में भी सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
#Jalaun #Pamaan #RoadProblem #PWD #UPNews
Jalaun, Jalaun | Sep 12, 2026