Public App Logo
Profile Picture

Ramchandra Rajput

@raazrajpoothr
1087Followers
0Following
जालौन

जालौन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,

उरई कोतवाली क्षेत्र में वर्दी में गिरते-पड़ते नजर आया पुलिसकर्मी,

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी की हालत देख लोग उठा रहे सवाल,

नशे की हालत में वर्दी पहनकर सार्वजनिक रूप से खाकी को धूमिल करने का आरोप,

पुलिसकर्मी के वीडियो ने वर्दी की गरिमा पर खड़े किए सवाल,

वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ने पुलिस महकमे को किया शर्मसार,

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई नगर का मामला।
@jalaunpolice @Uppolice <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideochallenge nis:value=viralvideochallenge nis:enabled=true nis:link/>
ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज

जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है।

तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा
District Magistrate/District Election Officer, Jalaun 

➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़
➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत
➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन
➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन
➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा
➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील
📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।
"पहले अखबार छपकर बिकता है, पर अब बिककर छपता है।"

ऐसा नहीं कि सिर्फ़ रजनीगंधा पान मसाला ही दैनिक जागरण को खरीद सकता है। 

रेपिस्ट राम रहीम ने दैनिक भास्कर और हिंदू को भी कल रात खरीद लिया। 

बिककर छपे दोनों अखबारों में राम रहीम को बेकसूर बताया गया है। 

सिर्फ़ भारत में चोर–उचक्के, रेपिस्ट और हत्यारे अपना विज्ञापन दे सकते हैं। 

क्योंकि समाज के लिए यही ख़ुदा हैं। बाकी सब बुत बने हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=paidmediastrategy nis:value=PaidMediaStrategy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paidnews nis:value=PaidNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paidnewspaper nis:value=PaidNewsPaper nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalismunderthreat nis:value=JournalismUnderThreat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalismethics nis:value=JournalismEthics nis:enabled=true nis:link/>
चौकी इंचार्ज आलोक पाल की दबंगों को दो टूक—अपराध किया तो सीधी जेल!

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट और रिवॉल्वर लहराकर धमकी का आरोप, FIR दर्ज; पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज की

जालौन 
चौकी इंचार्ज आलोक पाल ने अपराध और गुंडागर्दी करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
उन्होंने दो टूक कहा कि चौकी क्षेत्र के अंतर्गत यदि कोई भी व्यक्ति अपराध या गुंडागर्दी करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और सीधे जेल की हवा खानी पड़ेगी।

इसी सख्ती के बीच थाना जालौन क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर स्थित दीपेन्द्र फीलिंग स्टेशन (इंडियन ऑयल) पर सेल्समैन के साथ कथित मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और रिवॉल्वर लहराकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे छिरिया सलेमपुर निवासी शिवम जादौन पुत्र राजू जादौन पेट्रोल पंप पर पहुंचा। आरोप है कि उसने सेल्समैन सौरभ कुमार पुत्र रमेश बाबू पर कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई।

पीड़ित के अनुसार, वह बचने के लिए पेट्रोल पंप के कार्यालय में चला गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसके साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी रिवॉल्वर लेकर दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। घटना से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो पुलिस के संज्ञान में बताए जा रहे हैं।

पीड़ित की शिकायत पर थाना जालौन में FIR संख्या 0201, दिनांक 13 सितंबर 2026, समय 19:55 बजे दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 115(2), 352, 351(2) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(va) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

मामले की जांच क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ घटना से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है।

आलोक पाल की चेतावनी से अपराधियों में संदेश

घटना के बाद चौकी इंचार्ज आलोक पाल की सख्त चेतावनी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस का रुख साफ कर दिया है। उनका कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सार्वजनिक स्थान पर दबंगई, मारपीट, धमकी अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने आने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस विवेचना में क्या तथ्य सामने आते हैं और आरोपी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है। फिलहाल FIR दर्ज होने के बाद मामले ने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।

नोट: खबर में उल्लिखित आरोप शिकायत/FIR पर आधारित हैं। आरोपों की अंतिम पुष्टि विवेचना एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=आलोकपाल nis:value=आलोकपाल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=petrolpump nis:value=PetrolPump nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deependrafillingstation nis:value=DeependraFillingStation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhiriyasalempur nis:value=ChhiriyaSalempur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bns nis:value=BNS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=scstact nis:value=SCSTAct nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=strictaction nis:value=StrictAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/>
खाकी का शिकंजा: 25 हजार का इनामी शातिर साहिल जोल्हूपुर जंगल से गिरफ्तार, पीली धातु की बाली बरामद!

 जिले में अपराधियों की शामत आई हुई है। 

कालपी पुलिस ने जबरन वसूली और संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया और सीधा जेल की राह दिखाई ।

ऑपरेशन काेम्बिंग और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य के निर्देशन, तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई ।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और सिपाही रणजीत सिंह की टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी 
।तभी जोल्हूपुर वन विभाग के वॉच टावर के पास सटीक व्यूह रचना कर 25 हजार के इनामी साहिल पुत्र रियाज (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला राम चबूतरा, कालपी) को धर दबोचा गया ।

काला चिट्ठा और बरामदगी
 बरामदगी: आरोपी के पास से 01 अदद पीली धातु की बाली बरामद हुई है ।
 
दर्ज मुकदमे: कालपी कोतवाली में मु0अ0सं0 136/26 (धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस) एवं मु0अ0सं0 138/26 (धारा 308(5)/112 बीएनएस) पंजीकृत हैं ।
 
 गैंग के अन्य गुर्गे पहले ही अंदर: वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि इस इनामी बदमाश के साथी पहले ही इन मुकदमों में जेल पहुंच चुके हैं।

अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
 कालपी पुलिस के इस कड़े एक्शन ने साफ कर दिया है—अपराध करोगे, तो ठिकाना हवालात ही होगा!

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpi nis:value=Kalpi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lawandorder nis:value=LawAndOrder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=actionagainstcrime nis:value=ActionAgainstCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upcrime nis:value=UpCrime nis:enabled=true nis:link/>
https://youtu.be/mTAUK_5OZsw?si=xj6s_0FNJzqP3wUF

हनुमान अंश मूवी के कलाकार से जाना की उनके साथ क्या करिश्मा हुए
पत्रकारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी
असम के उत्तम टैरोन को मिला स्वामी ब्रह्मानंद अवार्ड 2026

 त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद जी के निर्वाण दिवस पर समाधि स्थल भूमि राठ में स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार समिति द्वारा स्वामी ब्रह्मानंद पुरस्कार 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सुधारक उत्तम टेरोन, असम को इस सम्मान से नवाजा गया। पुरस्कार विजेता टेरोन को मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने स्वामी ब्रह्मानंद का स्टेच्यू, मेडल, सनद व 10 हजार रुपये सम्मान राशि और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह पुरस्कार हर वर्ष 13 सितंबर को शिक्षा और गौसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भारतीय व गैर भारतीय नागरिकों को प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह पुरस्कार सुपर 30 फेम आनंद कुमार, शिक्षाविद अरुण प्रकाश, रणजीत सिंह यादव (खाकी वाले गुरु), खान सर पटना, पद्मश्री फ्रेडरिक इरीना ब्रूनिंग, संत हरवंश सिंह निर्मल भादरिया और डॉ. भरत सारण को मिल चुका है।

मुख्य अतिथि सुधीर विद्यार्थी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी ने बुंदेलखंड में गरीबी, बेकारी व अशिक्षा को दूर करने के लिए शिक्षा का अलख जगाया। उन्होंने कृषि, पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया जो पूरे देश में इकलौता है।

इस अवसर पर आर्टिस्ट आर्किटेक्ट प्राचुर्य बरूआ, क्रांतिकारी राधामोहन गोकुल के प्रपौत्र प्रकाशचंद अग्रवाल और पुरस्कार विजेता उत्तम टेरोन ने भी अपने विचार रखे। उत्तम टेरोन ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जैसी विभूति सदियों में पैदा होती है, हमें उनसे प्रेरणा लेकर हाशिए पर पड़े समाज तक शिक्षा की रोशनी पहुंचानी चाहिए।

कार्यक्रम में सांसद अजेंद्र सिंह लोधी, पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, विधायक मनीषा अनुरागी, विधायक ब्रजभूषण राजपूत सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, लक्ष्य परिवार के स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अंत में पुरस्कार समिति के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
जालौन ब्रेकिंग,
थाना परिसर में नवनिर्मित परिवार परामर्श केंद्र का हुआ भव्य शुभारंभ,,
एसपी विनय कुमार ने फीता कटकर किया उदघाटन,,
अब थाने पर ही पारिवारिक मामलों का होगा समझौता,,
पूर्व में जिला मुख्यालय भेजे जाते थे मामले,,
कोंच थाना परिसर में हुआ शुभारम्भ,,
पेट्रोल कर्मी के साथ मारपीट तथा अवैध रिवाल्वर का वीडियो हुआ वायरल

आज इंडियन ऑयल के छिरिया सलेमपुर पेट्रोल पंप पर शिवम जादौन नामक व्यक्ति और पेट्रोल पंप कर्मचारी सौरभ दोहरे के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई तो शिवम जादौन ने शराब के नशे में सेल्समैन को जाति सूचक गालियां दी तथा कुछ देर बाद घर से अवैध रिवाल्वर लाकर जान से मारने की कोशिश की जिसका विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध रिवाल्वर को बरामद कर दबंग व्यक्ति को थाने पहुंचाया।
जेल रोड पर ब्लैक बक कैफे की आड़ में कथित हुक्का बार! जेल चौकी से चंद कदमों की दूरी पर नशे का खेल? District Magistrate/District Election Officer, Jalaun 
Dio Jalaun Jalaun Police DM Jalaun 

उरई कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित ईशा बैंक्वेट के बगल में ब्लैक बक कैफे में अवैध रूप से हुक्का परोसे जाने के आरोप सामने आए हैं।
 वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के मुताबिक, कैफे में युवाओं के साथ किशोरों की मौजूदगी भी बताई जा रही है।

सबसे बड़ा सवाल—जेल चौकी से चंद कदम दूर कथित हुक्का बार आखिर किसकी नजर से बचकर चल रहा था?
 क्या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी, या फिर कार्रवाई में देरी क्यों हुई?

बताया जा रहा है कि उरई में पहले भी कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का परोसने के मामलों में कार्रवाई हुई है। 
इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही?

 यह खबर वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर है। 
आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित कैफे संचालक और पुलिस का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

आपकी राय क्या है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं—जिम्मेदार कौन?

<nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orai nis:value=Orai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=orainews nis:value=OraiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=oraipolice nis:value=OraiPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blackbuckcafe nis:value=BlackBuckCafe nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jailroadorai nis:value=JailRoadOrai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hookahbar nis:value=HookahBar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalhookahbar nis:value=IllegalHookahBar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youthsafety nis:value=YouthSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=minorsafety nis:value=MinorSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investigation nis:value=Investigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=groundreport nis:value=GroundReport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/>
जलभराव में कागजी गोताखोर! कदौरा में मनरेगा का नंगा नाच—कागजों में 75 मजदूर, मौके पर एक भी नहीं!

जियो टैग पर मजदूरों की जगह कर्बी और जानवर! 
आखिर किसके इशारे पर कई दिनों से सरकारी धन का खेल चल रहा है?

वाह रे सिस्टम! 
वाह रे मनरेगा की निगरानी! 
कागजों में 75 मजदूर रोज फावड़ा चला रहे हैं, लेकिन जमीन पर पहुंचते ही मजदूर ऐसे गायब कि जैसे कभी थे ही नहीं!
 और तो और, जिस जगह सरकारी रिकॉर्ड में मजदूरों के पसीने से विकास होने का दावा किया जा रहा है, वहां मौके पर नाला पानी से लबालब और खेत में जानवरों के लिए कर्बी खड़ी दिखाई दे रही है।

मामला है विकासखंड कदौरा की ग्राम पंचायत बरदौली का, जहां संतराम के खेत से स्वामीदीन के खेत तक नाला खुदाई कार्य मनरेगा के तहत बताया जा रहा है।
 कार्य का वर्क कोड 3138009010... और मस्टर रोल संख्या 1291 बताई गई है।

आरोप है कि 9 सितंबर से लगातार करीब 75 मजदूरों की NMMS हाजिरी दर्ज की जा रही है। सवाल यह है कि आखिर ये 75 मजदूर हैं कहां?

13 सितंबर को मौके पर पहुंचे तो एक भी मजदूर दिखाई नहीं दिया।

नाला पानी से भरा हुआ है। मौके पर मजदूरों की जगह दिखाई दे रही है तो सिर्फ जानवरों के लिए खड़ी कर्बी!

वाह रे जियो टैग! कैमरे में कुछ और, जमीन पर कुछ और!

अब जरा मनरेगा की डिजिटल व्यवस्था पर भी सवाल उठाइए।

अगर 75 मजदूर प्रतिदिन काम कर रहे हैं तो उनकी जियो टैग फोटो कहां है? 
फोटो में कितने मजदूर दिखाई दे रहे हैं? 
क्या फोटो उसी स्थान की है जहां वास्तव में काम होना है?
 क्या NMMS की हाजिरी लगाने से पहले जिम्मेदार कर्मचारी मौके पर पहुंचते हैं या मोबाइल से ही सरकारी खजाने का हिसाब-किताब चल रहा है?

कैमरा अगर मजदूरों की मौजूदगी नहीं दिखा रहा और मौके पर भी मजदूर नहीं मिल रहे, तो फिर कागजों में 75 मजदूरों का पसीना आखिर किसके भरोसे बह रहा है?

गरीबों के नाम पर सरकारी धन का खेल?

मनरेगा गरीब परिवारों को रोजगार देने की योजना है। 
गरीब मजदूरों के हाथ में काम और मजदूरी पहुंचनी चाहिए, लेकिन अगर आरोप सही साबित होते हैं और कागजों में मजदूर दिखाकर भुगतान कराया जा रहा है तो यह गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला होगा।

सवाल बड़ा है—क्या बिना मौके पर मजदूरों की मौजूदगी के मस्टर रोल सत्यापित हो सकता है?

रोजगार सेवक क्या कर रहे थे?
ग्राम पंचायत सचिव ने क्या सत्यापन किया?
तकनीकी सहायक ने कार्यस्थल देखा या नहीं?
कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने क्या जांच की?
BDO कदौरा की निगरानी कहां थी?
और जिला स्तर पर CDO जालौन तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा की मॉनिटरिंग व्यवस्था आखिर किस काम की है?

अब जांच हुई तो खुल सकता है पूरा खेल!

अब जरूरत है कि मस्टर रोल संख्या 1291, NMMS की प्रत्येक दिन की हाजिरी, जियो टैग फोटो, मजदूरों के नाम, भुगतान विवरण और मौके पर कराए गए कार्य का तत्काल मिलान कराया जाए।

अगर रिकॉर्ड में 75 मजदूर हैं तो जांच के दौरान उन मजदूरों से भी पूछा जाए कि उन्होंने किस दिन, किस समय और किस स्थान पर काम किया।

अगर मजदूर वास्तव में काम कर रहे थे तो 13 सितंबर को मौके पर एक भी मजदूर क्यों नहीं मिला?

और अगर काम नहीं हो रहा था तो फिर हाजिरी कैसे लगी?

वाह रे इंसान! आखिर इतनी हिम्मत आपको कौन दे रहा है?

कई दिनों से अगर कागजों पर मजदूर दिखाकर सरकारी धन निकालने का खेल चल रहा है तो यह सिर्फ फाइलों का मामला नहीं है। यह उस गरीब मजदूर के अधिकार का सवाल है जिसके नाम पर मनरेगा बनाई गई है।

याद रखिए—अगर जांच में सरकारी धन की अनियमित निकासी या फर्जी हाजिरी साबित हुई तो जिम्मेदार लोगों से रिकवरी भी होनी चाहिए और नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी।

वायरल वीडियो ने खोली जमीनी हकीकत?

मौके से सामने आए वायरल वीडियो और तस्वीरों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। 
वीडियो में मजदूरों की जगह कर्बी और जानवर दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो को सिर्फ वीडियो मानकर छोड़ते हैं या फिर इसे जांच का आधार बनाकर मौके पर पहुंचते हैं।

सरकार का पैसा जनता का पैसा है। 
गरीबों का हक कोई जेब में रखकर नहीं जा सकता।

अब सवाल सिर्फ बरदौली का नहीं—सवाल यह है कि क्या कदौरा ब्लॉक की अन्य ग्राम पंचायतों में भी NMMS हाजिरी और जमीनी हकीकत का मिलान कराया जाएगा?

फैसला अब जांच करेगी—कागजों में 75 मजदूर थे या सिर्फ सरकारी रिकॉर्ड में?

नोट: यह रिपोर्ट मौके से प्राप्त जानकारी, उपलब्ध रिकॉर्ड के दावों तथा वायरल वीडियो/तस्वीरों के आधार पर है। लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। संबंधित जिम्मेदारों का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kadoura nis:value=Kadoura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bardouli nis:value=Bardouli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=manrega nis:value=Manrega nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nrega nis:value=NREGA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nmms nis:value=NMMS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dmjalaun nis:value=DMJalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cdojalaun nis:value=CDOJalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bdokadoura nis:value=BDOKadoura nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pomanrega nis:value=POManrega nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunvikas nis:value=JalaunVikas nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drdajalaun nis:value=DRDAJalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=districtmagistrate nis:value=DistrictMagistrate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chiefdevelopmentofficer nis:value=ChiefDevelopmentOfficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मनरेगा nis:value=मनरेगा nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=कदौरा nis:value=कदौरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बरदौली nis:value=बरदौली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=मनरेगा_घोटाला nis:value=मनरेगा_घोटाला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल_वीडियो nis:value=वायरल_वीडियो nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्राउंड_रिपोर्ट nis:value=ग्राउंड_रिपोर्ट nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=सरकारी_योजना nis:value=सरकारी_योजना nis:enabled=true nis:link/>
स्वामी जी अमर रहे ।
कालपी में गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस सख्त, अवैध शराब पर कार्रवाई से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक दिनभर की बड़ी खबरें

 रविवार को कालपी क्षेत्र में गणेश महोत्सव की तैयारियों, कानून-व्यवस्था, अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, लंपी रोग की रोकथाम, जनआरोग्य मेलों और नए अस्पताल के शुभारंभ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां सामने आईं।

गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस का सख्त संदेश

गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए कालपी कोतवाली परिसर स्थित अतिथि गृह में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
 सीओ राजेश कमल ने गणेश महोत्सव आयोजकों को पंडालों में सुरक्षा और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
 उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडाल में किसी प्रकार की अनहोनी होने पर आयोजकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

वहीं प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि गणेश महोत्सव के दौरान माहौल खराब करने या पर्व में खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
पुलिस ने पंडालों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का भरोसा भी दिलाया।

श्याम पैलेस में गणपति बप्पा के विराजमान होने की तैयारी

श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
14 सितंबर को विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
 आयोजक संदीप गुप्ता सहित पूरी टीम तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

चुरखी पुलिस ने गुढ़ा खुर्द गांव के पास गिट्टी प्लांट जाने वाले मार्ग से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद करने का दावा किया है।
 पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर निवासी जलालपुर चिरगुवां के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया।

लंपी रोग को लेकर पशुपालकों में चिंता

बदलते मौसम के बीच पशुओं में लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों में चिंता है। 
राजकीय पशु चिकित्सालय कालपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह सचान ने पशुपालकों से लक्षण दिखाई देने पर संक्रमित पशु को अन्य पशुओं से अलग रखने और तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।

आलमपुर गौशाला में बीमारी से प्रभावित करीब 10 गौवंशों का उपचार किए जाने की जानकारी दी गई, जिनमें से 8 के स्वस्थ होने की बात सामने आई है।

पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर जनआरोग्य मेला, 162 मरीजों का उपचार

रविवार को कालपी, वावई, नियामतपुर, चुरखी और महेवा के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले आयोजित किए गए। 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांचों केंद्रों पर कुल 162 मरीजों का उपचार किया गया। 
बदलते मौसम में बुखार, जुकाम और खांसी जैसी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

एसआर हॉस्पिटल का। फिर से शुभारंभ

कालपी के आलमपुर बाईपास में नवस्थापित एसआर हॉस्पिटल का रविवार को शुभारंभ हुआ।
 पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप शंखवार ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉक्टरों और कर्मचारियों से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए ईमानदारी एवं निष्ठा से दायित्व निभाने की अपील की।
 अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया स्वागत

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा के जनपद आगमन पर कालपी में स्थानीय व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। 
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना चौधरी और उपाध्यक्ष अरविंद राठौर समेत अन्य व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
 प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

एक तरफ गणेश महोत्सव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का अलर्ट जारी किया है, तो दूसरी तरफ अवैध शराब पर कार्रवाई, पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासनिक एवं सामाजिक गतिविधियां तेज दिखाई दे रही हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=कालपी nis:value=कालपी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जालौन nis:value=जालौन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpi nis:value=Kalpi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ganeshmahotsav nis:value=GaneshMahotsav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ganeshchaturthi nis:value=GaneshChaturthi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunpolice nis:value=JalaunPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpipolice nis:value=KalpiPolice nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=rajeshkamal nis:value=RajeshKamal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajaybrahmtiwari nis:value=AjayBrahmTiwari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpinews nis:value=KalpiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अवैधशराब nis:value=अवैधशराब nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लंपीरोग nis:value=लंपीरोग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गौवंश nis:value=गौवंश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनआरोग्यमेला nis:value=जनआरोग्यमेला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्यसेवा nis:value=स्वास्थ्यसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=व्यापारमंडल nis:value=व्यापारमंडल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=srhospital nis:value=SRHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bundelkhand nis:value=Bundelkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=urai nis:value=Urai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dakor nis:value=Dakor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahewa nis:value=Mahewa nis:enabled=true nis:link/>
अमृत सरोवर बदहाल, लाखों खर्च पर सवाल!

जालौन के डकोर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत कुकरगांव रोड किनारे बना अमृत सरोवर बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। 
सरकारी योजना के तहत लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सरोवर की हालत देखकर सवाल उठ रहे हैं—क्या यही है अमृत सरोवर?
वीडियो देखकर आप भी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dakor nis:value=Dakor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुकरगांव nis:value=कुकरगांव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अमृतसरोवर nis:value=अमृतसरोवर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकासकार्य nis:value=विकासकार्य nis:enabled=true nis:link/>
 <nis:link nis:type=tag nis:id=सरकारीधन nis:value=सरकारीधन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणविकास nis:value=ग्रामीणविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaunnews nis:value=JalaunNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
*होप हॉस्पिटल के डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज, लापरवाही से महिला की जिंदगी दांव पर*

*उरई, जालौन।* कालपी रोड स्थित होप हॉस्पिटल के डॉ. आदिल अंसारी और फातिमा अंसारी की घोर लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बच्चेदानी के ऑपरेशन में यूरिन ब्लैडर में दो जगह कट लगाने के आरोप में पीड़िता ने सीएमओ से अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने और डॉक्टरों पर FIR की मांग की है।

पीड़िता का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ रही है, यूरिन लीकेज बंद नहीं हो रहा है। ग्वालियर की रिपोर्ट में भी ब्लैडर में दो कट की पुष्टि हो चुकी है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई से बच रहा है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि इलाज में 2 लाख रुपये बर्बाद हो चुके हैं और अब आगे के इलाज के लिए 3-4 लाख और मांगे जा रहे हैं। गरीब मरीज को लूटने के साथ-साथ 20 हजार रुपये देकर जबरन समझौता वीडियो बनवाने का आरोप भी बेहद गंभीर है।

सवाल उठता है कि आखिर कब तक ऐसे निजी अस्पताल मरीजों की जान से खिलवाड़ करते रहेंगे? यदि समय रहते होप हॉस्पिटल पर ताला और आरोपी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो किसी और की जान भी जा सकती है। जनता स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
*जालौन गोलीकांड में अपडेट: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-चाकू बरामद*

*उरई, जालौन।* अजनारी बायपास गोलीकांड मामले में उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय सिंह ठाकुर और रामजी सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को उरई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है।

बता दें कि मोहित यादव निवासी रामनगर पर चाकुओं से हमला कर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जालौन भरभराकर अचानक धंसी नवनिर्मित सड़क
सड़क धंसने से रोड पर कई फीट गहरा गड्ढा
 कुछ महीनों पूर्व ही हुआ था सड़क का निर्माण
जालौन के कुठौंद-उमरी रोड का मामला
जालौन उरई जीआरपी एसपी विपुल कुमार ने उरई स्टेशन स्थित थाने का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, साफ शब्दों में बोले लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी

अपराध रजिस्टर से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर हेमंत सोलंकी को दिए कड़े दिशा निर्देश
 बोले अपराध की रोकथाम कर कानून राज किया जाए स्थापित।
*जालौन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 2,39,074 मामलों का निस्तारण*
*राम चन्द्र राजपूत जालौन*
*उरई, जालौन।* जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। जिला जज विरजेन्द्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। सभी तहसीलों के दीवानी न्यायालयों में भी आयोजन हुआ।

जिला जज के मार्गदर्शन में कुल 2,39,074 मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज द्वारा स्वयं 41 मुकदमों में 2.21 करोड़ रुपये की धनराशि पक्षकारों को दिलाई गई। इस दौरान जनसामान्य के लिए स्वास्थ्य शिविर और यातायात चालानों के लिए सेतु ऐप से ई-पेमेंट की सुविधा का शुभारंभ भी किया गया।

कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह गौतम ने 16 मुकदमों और 6 प्री-लिटिगेशन वैवाहिक मामलों का निपटारा किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी सुदीप कुमार जायसवाल ने 64 मामलों में 1.32 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई। विशेष न्यायाधीश मुन्नाप्रसाद ने विद्युत अधिनियम के 313 मामलों का निस्तारण किया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे ने 2991 आपराधिक वाद निपटाए। विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने कुल 5.50 लाख रुपये जुर्माना वसूला। बैंकों के 577 ऋण मामलों में समझौता हुआ।

जिला प्रशासन ने राजस्व और फौजदारी के 2135 और विभिन्न विभागों ने 2,29,025 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनाली चंद्रा ने जानकारी दी।
उरई जालौन में कल 8 जुवारी गिरफ्तार - 1.37 लाख नकद बरामद, बिजली विभाग का बाबू भी धरा*

*उरई, जालौन।*  कल हुए गिरफ्तार और आज हुआ खुलासा 
जनपद में जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उरई कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से *1 लाख 37 हजार 100 रुपये* नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई *कोंच रोड, बस स्टैंड चौकी क्षेत्र* में की गई।

- जुआ फड़ से - *1,24,100 रुपये*
- आरोपियों की जामा तलाशी से - *13,000 रुपये*
- *कुल बरामदगी - 1,37,100 रुपये*

*बिजली विभाग का बाबू भी शामिल*

कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग में तैनात एक बाबू भी जुआ खेलते पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे भी अन्य आरोपियों के साथ हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों के नामों का खुलासा पुलिस जल्द करेगी।

*किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई*

ये कार्रवाई *कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह* के नेतृत्व में हुई। टीम में फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी शिवम सिंह, जय चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद जुआरियों में हड़कंप मचा हुआ है।
निरीक्षण या सिर्फ दिखावा? मुख्यमंत्री से सम्मानित गांव का ही निरीक्षण, बदहाल गांवों से क्यों दूरी?

 ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट 

जालौन। लखनऊ से आए संयुक्त आयुक्त डीएन पांडेय ने शुक्रवार को डकोर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मनरेगा के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने, जॉब कार्ड की संख्या बढ़ाने और अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से यह भी कहा गया कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
लेकिन इस निरीक्षण को लेकर अब सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि निरीक्षण के लिए ऐरी रामपुरा गांव को चुना गया, जो मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित ग्राम पंचायत है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर उसी गांव का निरीक्षण क्यों कराया गया? डकोर ब्लॉक के दूसरे गांवों में जहां मनरेगा, गौशाला, सड़क, सफाई और विकास कार्यों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं, वहां निरीक्षण क्यों नहीं किया गया?
क्या ब्लॉक अधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त को सिर्फ बेहतर तस्वीर वाला गांव दिखाया?
क्या बदहाल गांवों की हकीकत निरीक्षण टीम से दूर रखी गई?
क्या निरीक्षण के बाद कागजों में सब कुछ बेहतर दिखाकर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी?
और सबसे बड़ा सवाल—अगर जमीनी हकीकत ही नहीं देखी गई तो सरकार को वास्तविक स्थिति का पता कैसे चलेगा?
अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह निरीक्षण वास्तव में व्यवस्था सुधारने के लिए था या फिर सिर्फ कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगा?
*डीएम समीर ने 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियां परखीं, 17 सितंबर से होगा आगाज*

*राम चन्द्र राजपूत जालौन*

*उरई, जालौन।* नवागंतुक जिलाधिकारी समीर ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य 25 वर्षों की सेवा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना और नागरिकों को विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना है।

अभियान में 12 प्रमुख कार्यक्रम होंगे। 17 सितंबर को शाम 7 बजे 'आशीर्वाद का दीया' के तहत दीप प्रज्वलन, रक्तदान और दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम होंगे। 'मेरे सपनों का भारत' में स्कूल-कॉलेजों में चित्रकला, भाषण और डिबेट प्रतियोगिताएं होंगी। गांव-गांव में नुक्कड़ नाटकों के जरिए विकास की कहानी बताई जाएगी।

'आंगन मिलन सेवा' में आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता और सम्मान समारोह, 'सेवा की कहानी' में लाभार्थियों पर 60 सेकेंड की रील, 'सेवा ज्योति कलश यात्रा' और 'सेवा मेरा योगदान' में रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता सहित 25 सेवा गतिविधियां होंगी। प्रत्येक विधानसभा में दो स्थलों का कायाकल्प और 25 मिनट श्रमदान भी कराया जाएगा।

डीएम ने सूचना विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार और सोशल मीडिया प्रबंधन के निर्देश दिए।
नवागत डीएम IAS समीर ने संभाला जालौन का कार्यभार

उरई (जालौन)। नवागत जिलाधिकारी IAS समीर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनपद जालौन के जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने राजकीय कोषागार पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यभार ग्रहण किया।

इसके बाद नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों की प्रगति की जानकारी ली।

डीएम ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के साथ ही शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जनहित में कार्य करने पर भी जोर दिया।