दो साल पहले बनी सड़कें हुई क्षतिग्रस्त, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस रोड से हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाली सड़कें महज दो साल में ही क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। सड़कों की बदहाल स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शहर में विकास कार्यों की हकीकत इन क्षतिग्रस्त सड़कों के रूप में सामने आती नजर आ रही है। स्थानीय स्तर पर सड़कों की हालत को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कुछ ही वर्षों में सड़कें खराब कैसे हो गईं? क्या सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का ध्यान रखा गया था?
अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग इस समस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाकर आमजन को राहत कब तक प्रदान की जाती है।
#PWD mantri Diya Kumari #CMO Jaipur #CM Jaipur #PWD vibhag Sawai Madhopur
#Sawai Madhopur vidhayak doctor Kirodi Lal Meena #sampark portal Jaipur
Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Oct 18, 2026