*ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, महिला ने डीएम से की कार्रवाई की मांग*
*उरई।* कालपी रोड स्थित होप हॉस्पिटल में बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने वाली भिंड निवासी शिवकुमारी ने चिकित्सक डॉ. आदिल अंसारी व डॉ. फातिमा अंसारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है।
महिला का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान पेशाब की थैली की नस में दो जगह चोट लग गई, जिससे पेशाब संबंधी गंभीर समस्या हो गई। ग्वालियर में जांच के बाद इसका पता चला, वहीं उपचार चल रहा है और करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।
महिला ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई और उपचार में मदद की मांग की है।
Jalaun, Jalaun | Sep 10, 2026