पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिले के ट्रक मालिकों ने योगिनी स्थान पर बैठक कर कंपनियों पर शोषण का आरोप लगाया, आंदोलन की चेतावनी दी
गोड्डा जिले के दर्जनों ट्रक मालिकों की रविवार योगिनी स्थान के पास अहम बैठक हुई जिसमें कंपनियों पर शोषण का उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ट्रक मालिक सुभाष यादव,राघवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जिले में अदानी और ECL जैसी बहुत बड़ी बड़ी कंपनियां हैं।जो गोड्डा की गाड़ियों को काम न देकर बाहरी वाहनों से काम कराते हैं जो गलत है।