#बलरामपुर ! स्कॉलर्स एकेडमी #उतरौला में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, विजय प्रकाश बने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक...
#उतरौला (#बलरामपुर)।
उतरौला नगर के स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक असलम शेर खान द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई।
समारोह के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पवन कुमार मिश्र ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं शिक्षक देवेन्द्र कुमार और श्रीमती शशि बाला सिंह ने छात्रों को शिक्षक दिवस का महत्व समझाते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों की ओर से सभी गुरुजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रबंधक डॉ. रेखा शर्मा ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उन्होंने सभी अध्यापकों को पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार' रहा, जो इस वर्ष विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री विजय प्रकाश को प्रदान किया गया। अंत में निदेशक असलम शेर खान ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
#balrampur #Utraula
Balrampur, Balrampur | Sep 5, 2026