#Balrampur ! एमपीपी इंटर कॉलेज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा,नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया जोर...
बीएलओ के साथ बूथों पर पहुंचकर फॉर्म-6,7 एवं 8 की प्रक्रिया का किया निरीक्षण
#बलरामपुर। विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर के अंतर्गत नगर में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 294 बलरामपुर विधानसभा के एमपीपी इंटर कॉलेज में भाग संख्या 120,121,122,123 एवं 124 के बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑब्जर्वर गौरव श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी मनोज कुमार,उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह,तहसीलदार सदर शशांक शेखर मिश्र,नायब तहसीलदार राजेश यादव एवं लेखपाल पुनीत मिश्र के साथ बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों एवं बीएलओ से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए **फॉर्म-6,अपात्र एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8** की प्रक्रिया का जायजा लिया गया। साथ ही पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने एवं त्रुटियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी **डीपी सिंह बैस** ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने,अपात्र नामों को हटवाने तथा विवरणों में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र का आधार हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस दौरान बूथों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से नाम जोड़ने,नाम हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
#balrampur