डूंगरपुर में फाइनेंस कंपनी को लाखों की चपत लगाने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 2.54 लाख रुपए लेकर हुआ था फरार
डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी और गबन के मामले में करीब दो महीने से फरार कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुशील निवासी डीग, कमल फिनकेप प्राइवेट लिमिटेड की सीमलवाड़ा शाखा में फील्ड स्टाफ के रूप में कार्यरत था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 12 अगस्त को समूह लोन की किश्तों के 2,54,247 रुपए वसूलने के बाद कंपनी में जमा कराए बिना फरार हो गया था। इस संबंध में 21 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को कुम्हेर से गिरफ्तार किया।
#Dungarpur #RajasthanNews #CrimeNews #PoliceAction #FraudCase Embezzlement DhambolaPolice