‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर नकली नोट बनाने का आइडिया, डूंगरपुर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
डूंगरपुर पुलिस ने ऑपरेशन नोटफ्लिक्स के तहत नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के अनुसार, गिरोह के मास्टरमाइंड आनंद राजपूत ने ‘फर्जी’ वेब सीरीज देखकर नकली नोट बनाने का आइडिया लिया। इसके बाद गिरोह ने नकली भारतीय मुद्रा तैयार कर बाजार में चलाने की कोशिश की। पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 4 लाख 95 हजार 500 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
#D aguardpur #DungarpurPolice #FakeCurrency #FakeNotes #CrimeNews RajasthanPolice