बांसवाड़ा गढ़ी थाना क्षेत्र के जीवंत पाड़ा गांव में गुरुवार देर शाम आवारा कुत्ते के हमले से 10 साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था, तभी घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने अचानक उसके गाल पर हमला कर बुरी तरह नोंच डाला। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस से उसे परतापुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर बांसवाड़ा के महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन व इलाज के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा श्वानों के आतंक को लेकर भारी रोष है।
#BanswaraNews
#Banswara
#Garhi
#DogAttack
#RajasthanNews