डूंगरपुर: 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्ड पंच के नामांकन शुरू, आज चुनाव चिन्ह आवंटन, कल मतदान
डूंगरपुर। पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों की 233 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 1877 वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सागवाड़ा, पाडवा, गलियाकोट, चिखली, सीमलवाड़ा, भंडारी और झोंथरी में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद अंतिम प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रचार तेज होगा। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। कल 24 अक्टूबर को मतदान होगा।
#Dungarpur #PanchayatElection2026 #RajasthanNews #SarpanchElection #GramPanchayat LocalNews