बांसवाड़ा में ग्लोबल B.Ed कॉलेज पर ACB का छापा, निदेशक समेत 3 गिरफ्तार, 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
बांसवाड़ा के बडोदिया स्थित ग्लोबल बीएड कॉलेज में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निदेशक सिद्धांत जैन, राजनीति विज्ञान की व्याख्याता सुनीता जैन और रसायन विज्ञान के अध्यापक भूपेंद्र जैन को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पूरी करने और इंटर्नशिप के रिलीव लेटर देने के बदले प्रति विद्यार्थी 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान भूपेंद्र जैन को 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है।
#BanswaraNews #ACBAction #BriberyCase #GlobalBEdCollege #BanswaraACB RajasthanNews