गया में फायरिंग कांड पर पुलिस की सुस्ती! 22 दिन बाद भी नामजद आरोपित खुलेआम, IG से न्याय की गुहार, नियाजीतपुर में युवक पर जानलेवा हमला और तीन-चार राउंड फायरिंग का आरोप, घटनास्थल से मिले तीन खोखे
गया शहर के चंदौती थाना क्षेत्र के नियाजीतपुर में युवक पर जानलेवा हमला और फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 22 दिन बाद भी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पीड़ित अनुज कुमार ने मामले में आईजी विकास वैभव से हस्तक्षेप की मांग करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आईजी विकास वैभव से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और लिखित आवेदन सौंपा।
पीड़ित युवक अनुज कुमार ने बताया की 23 अगस्त 2026 की रात वह बालाजी नगर स्थित अपनी लाइट की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नियाजीतपुर गांव के पास पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगा, तभी पीछे से आरोपितों ने उस पर करीब तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी।
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#बिहार
#LatestNews
#न्यूज़
#क्राइम
#CrimeNews
#BiharPolice
#murder
#sspgaya