पितृपक्ष मेले की तैयारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सड़क-लाइट और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश: मेयर गणेश पासवान
गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान ने अधिकारियों, इंजीनियरों, पार्षदों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश-विदेश से गया आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पितृपक्ष शुरू होने से पहले सड़क, प्रकाश, सफाई, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाओं को हर हाल में दुरुस्त किया जाए।
मेयर गणेश पासवान ने खराब सड़कों और सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि किसी सड़क का निर्माण होने के कुछ ही दिनों बाद वह खराब हो जाती है तो इसकी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद जनता के प्रतिनिधि हैं। उनके द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिकायत या सवाल उठाना स्वाभाविक है। किसी जनप्रतिनिधि के साथ अधिकारी या इंजीनियर द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस बार शहर में लाइटिंग, शौचालय, पेयजल, सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है. मांस-मछली के दुकानदारों से भी उन्होंने स्वच्छता और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को पहले जागरूक किया जाएगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
#गयाजी
#गया_हो
#LatestNews
#पितृपक्ष
#बिहार
#न्यूज़
#NagarNigamGaya