डूंगरपुर में 23 लाख की चोरी… और फिर जंगल में छिपे चोर!
डूंगरपुर में लाख रुपए के गहने और नकदी की चोरी करने वाले दो आरोपी आखिरकार कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हैरानी की बात ये है कि वारदात के बाद दोनों घने जंगल में मचान बनाकर छिपे हुए थे। पुलिस ने आधी रात को दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी , आरोपियों ने घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और स्मार्टवॉच चोरी की थी। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में कॉन्स्टेबल पुष्पेंद्र सिंह भी घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि, दोनों आरोपी आठ अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं। फिलहाल, पुलिस गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है।
#DungarpurPolice #CrimeNews #DungarpurNews #RajasthanPolice #TheftArrest