जमुई: सास, बहु की लड़ाई चली गई सास की जा^न
जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवा गांव में शनिवार को घरेलू विवाद को लेकर आनंदी रावत की 65 वर्षीय पत्नी चंपा देवी और बहु धीरज रावत की पत्नी चांदनी देवी के बीच हुई मारपीट में घायल सास चंपा देवी की इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतका महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद आरोपित बहू मौके से फरार हो गई। बताया जाता है कि सास और बहू के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, छोटी- छोटी घरेलू विवाद को लेकर हमेशा झगड़ा होता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। जिससे सास चंपा देवी घायल हो गई थी और बहू चांदनी देवी को भी हल्की चोटें आई थी। मामले में सास और बहू दोनों ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद सास चंपा देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर में चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक मंगलवार को सास चंपा देवी की तबीयत बिगड़ गई। जिसे फौरन सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही चंपा देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद आरोपित बहु चांदनी देवी फरार हो गई। पुलिस आरोपित बहू की तालाश में जुटी हुई है। घटना के संबंध में गिद्धौऱ थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया है कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन आया था। चंपा देवी की मौत के बाद बहु की तालाश की जा रही है। फिलहाल घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। #reels #jamui #jamuiPolice #crime #viralpost #crimestory
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026