जमुई के शुक्रदास हॉल्ट के पास बदमाशों ने ट्रेन से उतारकर युवक को पीटा
जमुई- क्यूल रेलखंड के शुक्रदास हॉल्ट के पास बदमाशों ने बेगूसराय जिले के युवक की जमकर पिटाई कर दी और बेहोशी अवस्था में रेलवे लाइन पर छोड़कर फरार हो गया। काफी देर के बाद युवक को होश आने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मलयपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर मलयपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को घायल अवस्था में सोमवार की रात 9:30 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की पहचान बेगूसराय जिला निवासी मंटू सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। युवक को किसने मारा है क्यों मारा है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। #jamui #jamuiPolice #CrimeNews #crimealert #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026