जमुई: नहाने के दौरान तालाब में डूबी बच्ची की गई जा^न
बरहट थाना क्षेत्र के लख़ैय गांव में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मासूम बच्ची की मौ^त हो गई। घटना के बाद परिजन व ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद खोजबीन कर बच्ची को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मृतका बच्ची के शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतका बच्ची की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बकिया सुरारी गांव निवासी उत्तम पासवान की पुत्री रोशनी कुमारी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रोशनी काली पूजा के लिए एक दिन पहले ही अपनी नानी के घर सुधारी गांव आई थी।
मृतका के ममेरे भाई सचिन कुमार पासवान ने बताया कि सोमवार को रोशनी अपनी बहन के साथ लखैय गांव स्थित तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्चियों के साथ मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय युवकों ने तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की।
ग्रामीणों के अनुसार, तालाब में करीब 12 से 13 फीट पानी था। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद रोशनी को बाहर निकाला गया। तबतक काफी देर हो चुकी थीम जिस वजह से अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका एक बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह पढ़ाई भी करती थी। उसकी मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। #jamui #jamuiPolice #crimealert
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026