जमुई:अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग
जमुई: जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना ITI कालेज के पास सोमवार की रात 9:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार लिप्ट्स के पेड़ से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच साथी घायल हो गए। सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने बीटेक इंजीनियर को मृ^त घोषित कर दिया, जबकि चार अन्य साथी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी स्वर्गीय उमेश प्रसाद सिंह के एकलौता पुत्र सुप्रीत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो शहर के महिसौड़ी बाबूटोला स्थित मकान में परिवार वालों के साथ रहता था। जबकि घायलों में महिसौड़ी निवासी राजीव रंजन और महाराजगंज निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार के अलावा अन्य युवक शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे इलाके में बिजली की तरह फैल गई। दुर्घटना के बाद महिसौड़ी और महाराजगंज इलाके के बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए। देर रात तक लोगों की भीड़ सदर अस्पताल में लगी रही।
-चाय पीने लाइन होटल जा रहे थे कार पर सवार पांच साथी
घटना के बाद मृतक की मां, बहन व अन्य रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बना रहा। देखने आए लोगों की आंखें भी नाम हो गई।
बताया जाता है कि मृतक सुप्रित कुमार सिंह परिवार का इकलौता चिराग था। उनके पिता उमेश प्रसाद सिंह BSF में थे जो वर्ष 2007 में ही बार्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। पिता की मौत के बाद परिवार का एकमात्र सहारा सुप्रीत कुमार सिंह था। वह भी आईआईटी सिंदरी से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर चुका था और टीसीएस कंपनी में सिलेक्शन भी हो चुका था, कुछ दिन में उसकी ज्वाइनिंग लेटर भी आने वाली थी। सुप्रित कुमार सिंह पूरे परिवार का एकमात्र उम्मीद था, लेकिन अब वह उम्मीद भी टूट गई और इकलौता चिराग भी बुझ गया। इसके सदमा में मां और बहन बार-बार बेहोश होने लगी। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल और हाहाकार मच गया। #jamui #jamuiPolice #Exident #CrimeNews #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 10, 2026