देवरिया में भोजपुरी गायक गोलू राजा का विरोध, भरी सभा में लोगों ने लगाई फटकार
#देवरिया। जिले के भटनी क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक गोलू राजा को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने भरी सभा में ही उन्हें खरी-खोटी सुनाई और अपनी नाराजगी जाहिर की।
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। वीडियो में कार्यक्रम के दौरान लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है।
सवाल यह है कि जब कलाकार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय लेते हैं, तो क्या उन्हें समय की पाबंदी का भी ध्यान नहीं रखना चाहिए?
आपकी क्या राय है? कलाकारों को दर्शकों के समय और सम्मान का कितना ख्याल रखना चाहिए?
#DeoriaNews #Bhatni #GoluRaja #BhojpuriSinger #ViralVideo #BhojpuriNews #UPNews #DeoriaPost #BhojpuriEntertainment