भटनी में माही-मनीषा की जोड़ी ने बिखेरा सुरों का जादू
#देवरिया। भटनी क्षेत्र के भरहे चौरा स्थित सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय में 17 नवंबर 2026 को भव्य शुभारंभ समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत की मशहूर जोड़ी माही-मनीषा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी गायकी पर श्रोता झूमते नजर आए और पूरा परिसर भोजपुरी गीतों की धुन से गूंज उठा।
इस आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। संगीत, भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह शाम लोगों के लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
#DeoriaPost #Deoria #Bhatni #MahiManisha #DanishAzadAnsari #BhojpuriLive #DeoriaNews Part 1