
भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली। #Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया
Salempur, Deoria | Jul 21, 2026
भटनी गैस गोदाम में खेल उजागर, छापे ने खोली पूरी कहानी..। #viralvideos #deorianews #viralreels #deoriaviral #bhatni
Barhaj, Deoria | Mar 22, 2026
Deoria News: भटनी में अतिक्रमण पर सख़्त रुख: नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने शासन-प्रशासन से हटाने की मांग #DeoriaNews #Bhatni
Salempur, Deoria | Jan 29, 2026