भटनी में प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित, गोलू राजा और खुशी कक्कड़ की गायकी ने बांधा समां
#देवरिया। आधुनिकता के दौर में जहां लोग अपने बुजुर्गों को वृद्धाश्रम भेज रहे हैं, वहीं अपने पूर्वजों का सम्मान करना समाज के लिए अनुकरणीय पहल है। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने भटनी क्षेत्र के भरहे चौरा स्थित सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह के दादा स्व. शीतलदेव नारायण सिंह और पिता स्व. नंद किशोर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
समारोह में भोजपुरी के लोकप्रिय गायक गोलू राजा और खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार गायकी से चार चांद लगा दिए। दोनों कलाकारों की गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने समारोह में समां बांध दिया। उनकी गायकी पर दर्शक झूमते नजर आए और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।