#देवरिया। आधुनिकता के दौर में जहां लोग अपने बुजुर्गों को वृद्धाश्रम भेज रहे हैं, वहीं अपने पूर्वजों का सम्मान करना समाज के लिए एक अनुकरणीय पहल है। यह बातें भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने भटनी क्षेत्र के भरहे चौरा स्थित सिद्धेश्वर शीतलदेव नारायण महाविद्यालय में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।
इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत सिंह के दादा स्व. शीतलदेव नारायण सिंह और पिता स्व. नंद किशोर सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, डॉ. अर्चना पांडेय, गोपालगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।