सिमरी बख्तियारपुर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का DM ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
सहरसा। जिले में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों को लेकर बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कॉलेज का जायजा लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहरसा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
#Saharsa #SimriBakhtiyarpur #SaharsaNews #BiharNews #DMDeepeshKumar #CMSamrat #SamratChoudhary #Education
Kahara, Saharsa | Nov 19, 2026