Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भारत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Crimenews
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
kosisamachaar
सांसद प्रतिनिधि v विधायक समर्थक
Kahara, Saharsa
| Nov 19, 2026
MORE NEWS
सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ परिवहन विभाग सहरसा, मत्स्यगंधा के समीप वाहनों की हुई जांच 50 हजार का कटा चालान
Kahara, Saharsa | Nov 19, 2026
हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 की तैयारियों की जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त समीक्षा। जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने सोनपुर में आयोजित बैठक में मेला की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। माननीय मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026
हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 की तैयारियों की जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त समीक्षा। जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने सोनपुर में आयोजित बैठक में मेला की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। माननीय मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026
सारण में दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का शुभारंभ संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति, छपरा में आयोजित किसान मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों ने अपनी उत्कृष्ट कृषि उपज एवं फल-सब्जियों का प्रदर्शन किया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जयमित्रा देवी एवं संयुक्त निदेशक (शस्य) श्री अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। मेले में विभिन्न विभागों एवं कृषि यंत्र विक्रेताओं द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, विभागीय योजनाओं एवं उन्नत खेती की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026
हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026: मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त स्थल निरीक्षण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की संभावित यात्रा के मद्देनजर जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर, मुख्य कार्यक्रम स्थल, प्रशासनिक शिविरों एवं जेपी सेतु चेक पोस्ट तक निर्धारित यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान मंच, हैंगर, सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित तैयारियों की समीक्षा कर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026
सोनपुर मेला 2026 की तैयारियों का लिया गया जायजा सारण, 18 नवम्बर 2026 सोनपुर मेला 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, सारण द्वारा मुख्य पंडाल, प्रशासनिक भवन, विशिष्ट अतिथि भवन एवं विश्व प्रसिद्ध हरिहर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हरिहर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा की गई। मेला के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रशासन, सारण #SonpurMela2026 #SonpurMela #HariharNathMandir #Saran #DistrictAdministrationSaran Soochna Jansampark Samrat Choudhary Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar Bihar Tourism Ministry of Tourism
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026
📍बिहार में अफसरशाही पर सरकार का बड़ा प्रहार! अब अधिकारी न करेंगे उद्घाटन, न शिलापट्ट पर चमकेगा नाम; सांसद-विधायकों को देना होगा पूरा सम्मान! __सांसद-विधायकों को सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित करना और सम्मानजनक स्थान देना अनिवार्य, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जारी किया निर्देश। बिहार में सरकारी विकास योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के लिए नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत अधिकारी अब विकास योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे और न ही योजनाओं से जुड़े शिलापट्ट पर अपना नाम लिखवा सकेंगे। सरकारी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और प्रोटोकॉल को लेकर भी सख्ती बरतने की बात कही गई है। हालांकि, इस नए आदेश की आधिकारिक प्रति की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं मिल सकी है। इसलिए खबर प्रकाशित करने से पहले आदेश की तारीख और विभागीय पत्रांक की पुष्टि करना उचित होगा। #BiharNews #SamratChoudhary #PratyayaAmrit #BiharGovernment #BiharPolitics #पटना #बिहारसमाचार
Kahara, Saharsa | Nov 19, 2026
सिमरी बख्तियारपुर में निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का DM ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा सहरसा। जिले में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों को लेकर बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार (भा०प्र०से०) ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कॉलेज का जायजा लिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सहरसा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। डिग्री कॉलेज के निर्माण से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। #Saharsa #SimriBakhtiyarpur #SaharsaNews #BiharNews #DMDeepeshKumar #CMSamrat #SamratChoudhary #Education
Kahara, Saharsa | Nov 19, 2026