सोनपुर मेला 2026 की तैयारियों का लिया गया जायजा
सारण, 18 नवम्बर 2026
सोनपुर मेला 2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी, सारण द्वारा मुख्य पंडाल, प्रशासनिक भवन, विशिष्ट अतिथि भवन एवं विश्व प्रसिद्ध हरिहर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हरिहर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, दर्शन व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष चर्चा की गई।
मेला के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
जिला प्रशासन, सारण
#SonpurMela2026 #SonpurMela #HariharNathMandir #Saran #DistrictAdministrationSaran
Soochna Jansampark Samrat Choudhary Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Department of Art and Culture , Gov. Of Bihar Bihar Tourism Ministry of Tourism
Saharsa, Bihar | Nov 19, 2026