Public App Logo
Profile Picture

कोसी समाचार

@kosisamachaar
1325Followers
4Following
रद्दी पड़े कागज से आ रही दुर्गंध के बीच संचालित हो रहा है आधार कार्ड सेंटर, लोगों को हो रही है भारी परेशानी, समुचित समाधान की लोगों ने की मांग..

Saharsa Police Saharsa District Administration Saharsa Jn. कोसी समाचार Transport Department, Government of Bihar swachh sahuriya banma itahari Saharsa <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
नीरज कुमार नीतीश जी के समर्थन की बात झूठ बोल रहे हैं। अगर नीतीश जी मीडिया के सामने नीरज कुमार के समर्थन की बात कह दें, तो जन सुराज अपना उम्मीदवार वापस ले लेगा: प्रशांत किशोर
ऐसे ढोंगी बाबा का इलाज कौन करेगा, मासूम के साथ हैवानियत
सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर विवाद पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 18 आरोपी गिरफ्तार

सहरसा जिले में संत कारू बाबा मंदिर विवाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, एक देसी कट्टा और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मंदिर विवाद को लेकर तनाव और हिंसक घटनाओं की आशंका के बीच विशेष अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बरामद हथियारों और कारतूसों को जब्त कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कंटेट क्रिएटर बिन्नू रानी के सवालों का जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने हंसते हुए कहा कि लाडली योजना बहुत खर्चीली हो गई, मुख्यमंत्री बनने के समय इसका अंदाजा नहीं था।
फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से 70 लाख का सोना बरामद, सहरसा के दो तस्कर गिरफ्तार

पटना/सहरसा। बिहार में सोना तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने एक फॉर्च्यूनर वाहन में बनाए गए गुप्त चैंबर से करीब 70 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद किया है। मामले में सहरसा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, तस्कर फॉर्च्यूनर की बॉडी में विशेष रूप से तैयार किए गए सीक्रेट चैंबर में सोना छिपाकर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई जांच में वाहन से बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ। अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सोने की तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
🚨 बेगूसराय में 25 हजार की रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार

बेगूसराय। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कर कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि विश्वनाथ नगर स्थित रोजी गारमेंट्स के प्रोपराइटर ज्योति कुमार ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। निगरानी टीम के पहुंचते ही आरोपियों ने कथित रिश्वत की रकम खिड़की से बाहर फेंक दी, लेकिन टीम ने दोनों को दबोच लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ जारी है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=begusarai nis:value=Begusarai nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=vigilance nis:value=Vigilance nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bribery nis:value=Bribery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=corruption nis:value=Corruption nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=begusarainews nis:value=BegusaraiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कोसीसमाचार nis:value=कोसीसमाचार nis:enabled=true nis:link/>
हमारे राजीव प्रताप रूडी जी तो राजा है उनके पास पैसे का अंबार है फिर वो क्यों नहीं बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। मकेर से 3 किमी दूर सांसद रूडी और 1 किमी दूर विधायक मंटू सिंह का घर है। कहां है रूडी जी? 

: सांसद पप्पू यादव, पूर्णिया
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में बिहार से दो हिन्दू युवक गिरफ्तार, एक बेगूसराय का

देश की खुफिया जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचाने के आरोप असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार के दो हिंदू युवकों को पकड़ा है। पूर्वी चंपारण के अभिषेक कुमार सिंह और बेगूसराय के रीतेश सिंह को इस सनसनीखेज मामले में पकड़ा गया है।
बेला टोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लावारिस ट्रक से 25 बछड़े-बछिया बरामद, तस्करी की आशंका

सिमरीबख्तियारपुर। बलवाहाट थाना क्षेत्र के बेला टोल स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास रविवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लावारिस छह चक्का ट्रक से 25 बछड़े-बछिया बरामद किए। ट्रक पर पश्चिम बंगाल का नंबर अंकित होने से मवेशी तस्करी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

◆चौकीदार की सतर्कता से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, बेला टोल महाल के चौकीदार लक्ष्मी साह रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के पास सुनसान जगह पर संदिग्ध हालत में खड़ा ट्रक दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल बलवाहाट पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें ठूंसकर रखे गए करीब 25 बछड़े-बछिया मिले।

◆मालिक और चालक फरार

पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पशुओं को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

◆बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने संभाली जिम्मेदारी

घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। सभी पशुओं को ट्रक से सुरक्षित बाहर निकालकर पानी पिलाया गया और उनकी देखभाल की व्यवस्था की गई।

◆थानाध्यक्ष बोले— हर पहलू की जांच जारी

बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=saharsa nis:value=Saharsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=simribakhtiyarpur nis:value=SimriBakhtiyarpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balwahatpolice nis:value=BalwahatPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cattlesmuggling nis:value=CattleSmuggling nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kosisamachar nis:value=KosiSamachar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsanews nis:value=SaharsaNews nis:enabled=true nis:link/>
📍सहरसा में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सहरसा। जिले में सोमवार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पुलिस लाइन मैदान, पटेल मैदान, जिला स्कूल मैदान और इंडोर स्टेडियम/खेल भवन स्थित व्यायामशाला में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मुख्य उद्घाटन समारोह पुलिस लाइन मैदान में हुआ, जहां जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=saharsa nis:value=Saharsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsanews nis:value=SaharsaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=schoolsports nis:value=SchoolSports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sportscompetition nis:value=SportsCompetition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=SamratChoudhary nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kosisamachar nis:value=KosiSamachar nis:enabled=true nis:link/>
बिहार लोक भवन में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल सय्यद अता हसनैन ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा, राज्यपाल सचिवालय के अधिकारियों-कर्मियों को दिया गया सीपीआर प्रशिक्षण।
📍खगड़िया में हथियार-शराब की छापेमारी के बीच खुला ब्लैकमेलिंग का राज, अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर महिला से ऐंठे ₹10.83 लाख

खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 5.625 लीटर विदेशी शराब, 200 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस और 4 खोखे बरामद किए। मामले में अमन राज और उसके भाई रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान वर्ष 2022 से जुड़े ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला सामने आया। आरोप है कि अमन राज ने एक महिला के अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया और कथित तौर पर ₹10.83 लाख की वसूली की। पसराहा थाना में अलग-अलग कांड दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=khagaria nis:value=Khagaria nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=khagariapolice nis:value=KhagariaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=blackmailingcase nis:value=BlackmailingCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalarms nis:value=IllegalArms nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pasraha nis:value=Pasraha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kosisamachar nis:value=KosiSamachar nis:enabled=true nis:link/>
अमेरिकी दंपती ने सहरसा से लिया बच्चा गोद, डीएम ने सौंपा बालक बच्चे को मिला विदेशी परिवार
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA महागठबंधन की अहम बैठक, तेजस्वी यादव ने बैठक की अध्यक्षता कर तय की आगे की रणनीति….महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता बैठक में हुए शामिल

चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

आगामी कार्यक्रमों और आंदोलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा

6 से 8 अक्टूबर तक विरोध कार्यक्रमों को लेकर बनी रणनीति

तेजस्वी बोले- चुनाव आयोग की कथित मनमानी के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष।
अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान: बोले- ‘क्रिया हुई है तो प्रतिक्रिया भी होगी’अब सार्वजनिक बयान नहीं देंगे अनंत सिंह

पटना। बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह और एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच चल रही बयानबाजी पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ललन सिंह ने कहा कि “अगर कोई क्रिया हुई है तो प्रतिक्रिया भी होगी। ताली एक हाथ से नहीं बजती।”

ललन सिंह ने बताया कि उनकी अनंत सिंह से बातचीत हुई है। बातचीत के बाद अनंत सिंह इस बात पर सहमत हुए हैं कि वे अब सार्वजनिक रूप से नीरज कुमार के खिलाफ बयानबाजी नहीं करेंगे, ताकि विवाद से पार्टी को नुकसान न पहुंचे। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनंत सिंह नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करेंगे, ऐसा नहीं है।

ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह के चुनाव के दौरान उनके खिलाफ कई तरह का प्रचार और दुष्प्रचार किया गया था। उस समय पार्टी को कार्रवाई और पहल करनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश स्तर पर चूक हुई। उनके मुताबिक, इसी घटनाक्रम के बाद अनंत सिंह की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई।

ललन सिंह के अनुसार, चुनाव से पहले हुई पार्टी की एक बैठक में अनंत सिंह ने अपनी शिकायतें नेताओं के सामने रखी थीं। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ विरोधियों के साथ मिलकर अभियान चलाया गया, लेकिन उस समय उनकी बात पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

अब ललन सिंह की बातचीत के बाद अनंत सिंह ने सार्वजनिक बयानबाजी से पीछे हटने पर सहमति जताई है। ऐसे में पटना स्नातक सीट को लेकर जदयू के भीतर चल रहा विवाद फिलहाल सार्वजनिक बयानबाजी के स्तर पर थमता नजर आ रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=BiharPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharmlcelection nis:value=BiharMLCElection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anantsingh nis:value=AnantSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neerajkumar nis:value=NeerajKumar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lalansingh nis:value=LalanSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jdu nis:value=JDU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patnagraduateseat nis:value=PatnaGraduateSeat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/>
ड्यूटी के दौरान GRP दारोगा की मौत, स्टेशन पर अचानक बिगड़ी थी तबीयत

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा रेलवे स्टेशन से दुखद खबर सामने आई है। ड्यूटी के दौरान तैनात GRP दारोगा भागवत प्रसाद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेल पुलिस महकमे में शोक की लहर है। 

बताया जा रहा है कि भागवत प्रसाद बगहा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रिपोर्ट के अनुसार, वे करीब तीन साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grp nis:value=GRP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bagaha nis:value=Bagaha nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaystation nis:value=RailwayStation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policenews nis:value=PoliceNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
लाइसेंसी राइफल के चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वाले जनसुराज के नेता मोहिउद्दीननगर से पार्टी के सिंबल पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके राज कपूर सिंह गिरफ्तार...

<nis:link nis:type=tag nis:id=samastipur nis:value=Samastipur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samastipurpolice nis:value=SamastipurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mohiuddinnagar nis:value=Mohiuddinnagar nis:enabled=true nis:link/>
बनमा इटहरी सीओ और शाहीन आलम के बीच हुई तीखी बहस के बाद आया बयान…सुनें क्या कुछ कह रहे है शाहीन आलम
🚨 संत कारू बाबा स्थान पर गोलियों की तड़तड़ाहट, महंत-समर्थकों और ग्रामीणों में जमकर बवाल

सहरसा के महिषी में संत कारू बाबा मंदिर परिसर में मचा हड़कंप, ताबड़तोड़ गोलीबारी का आरोप; घटना के बाद कार धू-धू कर जली

सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संत कारू बाबा स्थान पर महंत, उनके समर्थकों और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद और बवाल होने की बात सामने आई है। विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। घटना के दौरान एक कार में आग लगने से वह धू-धू कर जलती नजर आई। गोलीबारी और आगजनी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों तथा गोलीबारी में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

📍स्थान: संत कारू बाबा स्थान, महिषी, सहरसा
<nis:link nis:type=tag nis:id=saharsa nis:value=Saharsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mahishi nis:value=Mahishi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsanews nis:value=SaharsaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=santkarubaba nis:value=SantKaruBaba nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
🚨अभिजीत हत्याकांड में नया मोड़: एक लड़की से घंटों पूछताछ, मोबाइल जांच के घेरे में

सहरसा। अभिजीत हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस अब मामले से जुड़े लोगों की गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। रविवार को पुलिस ने एक अभियुक्त से जुड़ी लड़की से घंटों पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि हत्या के बाद लड़की ने मामले की जानकारी लेने के लिए अभियुक्त को कॉल किया था। हालांकि, फोन पर उसकी बातचीत अभियुक्त के एक रिश्तेदार से हुई थी। पुलिस ने लड़की को अपना मोबाइल फोन लेकर आने को कहा है, ताकि बातचीत और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा सके। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त आर्यन और मोहित के जब्त मोबाइल फोन जांच के लिए पटना और कोलकाता स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि डिलीट किए गए WhatsApp चैट, कॉल डिटेल, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य डेटा की रिकवरी से हत्या से पहले और बाद की गतिविधियों के अहम सुराग मिल सकते हैं।

मामले में जब्त हथियार को भी बैलेस्टिक जांच के लिए पटना स्थित राज्य फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। कांड के अनुसंधानकर्ता अमित कुमार तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के जरिए पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं।अब बड़ा सवाल यह है कि लड़की से पूछताछ, मोबाइल डेटा और फॉरेंसिक जांच से अभिजीत हत्याकांड का असली राज कब खुलेगा?

<nis:link nis:type=tag nis:id=abhijeetmurdercase nis:value=AbhijeetMurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsa nis:value=Saharsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsanews nis:value=SaharsaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdermystery nis:value=MurderMystery nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeinvestigation nis:value=PoliceInvestigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=investigation nis:value=Investigation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=justice nis:value=Justice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kosisamachar nis:value=KosiSamachar nis:enabled=true nis:link/>
📍भागलपुर में गंगा के बीच स्टीमर का इंजन बंद, करीब 50 यात्री एक घंटे तक फंसे; SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद शुरू हुई फेरी सेवा के दौरान गंगा नदी में बड़ा हादसा टल गया। नवगछिया के जाह्नवी चौक घाट से भागलपुर के बियाडा फेरी घाट जा रहे स्टीमर का इंजन करीब 300 मीटर आगे बढ़ते ही अचानक बंद हो गया। स्टीमर में करीब 50 यात्री सवार थे। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर तेज धारा में बहते हुए सबौर के इंग्लिश गांव के आसपास पहुंच गया। करीब एक घंटे तक यात्री नदी के बीच फंसे रहे, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलने पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची। बड़े जहाज की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर स्टीमर में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह घटना विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई भागलपुर-नवगछिया फेरी सेवा की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। घटना के बाद स्टीमर में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।
Video 22
सहरसा में फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना पड़ा महंगा, कट्टा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट कर रौब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। सदर थाना क्षेत्र के टीओपी-02 पुलिस ने फेसबुक पर वायरल तस्वीर की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए युवक को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि एक फेसबुक आईडी से हथियार के साथ युवक की तस्वीर पोस्ट की गई है। सत्यापन के बाद पुलिस ने कहरा कुटी चौक के पास छापेमारी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान रिफ्यूजी कॉलोनी वार्ड नंबर-6 निवासी टुनटुन यादव के 19 वर्षीय पुत्र युगराज कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके पास से रेडमी मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। 

पुलिस के मुताबिक युवक हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब वायरल फोटो और हथियार के संबंध में आगे की जांच कर रही है। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=saharsa nis:value=Saharsa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsanews nis:value=SaharsaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharsapolice nis:value=SaharsaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebook nis:value=Facebook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=armsact nis:value=ArmsAct nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/>
संत कारू बाबा मंदिर में गोलीबारी से हड़कंप, एक व्यक्ति को लगी गोली; महंत समेत कई गिरफ्तार

सहरसा। संत कारू बाबा मंदिर परिसर में विवाद के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मंदिर के महंत निरंजन यादव समेत कुछ लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महंत समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गोलीबारी के कारणों और हथियार के इस्तेमाल को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।फिलहाल पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।